उत्सवछत्तीसगढ़राजनीतिलोरमी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बैटिंग कर युवाओं का बढ़ाया  हौसला…मुख्य मार्ग में दुकानदारों से मिले

हरिपथ-लोरमी– 12 नवम्बर दीपावली पर्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव नगर में लोगो से दीपावली मिलन कर आमजन के बीच पहुँच रहे हैं। दीपावली पर लोगों से जुड़ाव को लेकर क्षेत्र में उनकी व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष व लोरमी विधानसभा प्रत्याशी अरुण साव ने क्षेत्र व प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पुजा और भाई दूज पर्व पर लोगो को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। यह पर्व हम मिल जुलकर मनाते है जो लोगों को आपस में जोड़ने और एकता की भावना को बढाने का कार्य करता है। साव ने कहा है कि दीपावली का त्यौहार सभी लोगो के लिए मंगलकारी,शुभकारी लेकर उनके जीवन मे रोशनी प्रकाशवान हो।

विश्वकर्मा बंधुओ से वस्तु खरीदने का आह्वान -साव ने लोगों से निवेदन किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि विश्वकर्मा बंधु जो हमारे अर्थव्यवस्था के आधार हैं ऐसे कुम्हार, किसानों से अपनी आवश्यक वस्तुओं का क्रय करें। सशक्त भारत के निर्माण के लिए छोटे कामगारों को मोदी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मोदी सरकार के इस छोटे से प्रयास में आप सभी सहभागी बनें।

अरुण साव आज सर्वप्रथम सुबह हाई स्कूल मैदान पहुंचे वहां क्रिकेट खेल रहे युवाओं से मुलाकात कर बैटिंग पिच पर हाथ आजमाए। तत्पश्चात नगर में कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों से मुलाकात किये।

इस अवसर पर वरिष्ठ राकेश दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शुक्ला , विनय साहू , दिनेश साहू, श्रेय त्रिपाठी , दुष्यंत खत्री , हितेश सापरिया ,अवध त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय भजपा के लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!