मुंगेली

ग्राम लिलवाकापा में पेट्रोल पम्प का भूमिपूजन मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम , धनेश पाटिला ने किया…

हरिपथ||मुंगेली ||24 अप्रैल प्रदेश के स्कूल शिक्षा, आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने आज विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम लिलवाकापा में 02 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले मिनी माता पेट्रोल पम्प की स्थापना हेतु भूमिपूजन किये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के तहत मिनी माता पेट्रोल पम्प के खुलने से आसपास के लोगों को फायदा होगा। पेट्रोल-डीजल के लिए आमलोगों को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सफाई कामगार एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु कम ब्याज दर पर लोन की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष पाटिला ने कहा कि मुख्यमार्ग पर पेट्रोल पम्प खुल जाने से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। जिससे उनके समय और पैसे की भी बचत होगी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना कर राज्यगीत के साथ की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र जांगड़े ने अतिथियों का राजकीय गमछा भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष नीता लोधी, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के सदस्य श्री राजमहंत विजय बघेल, निलेश बंजारे, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य रत्नावली कौशल, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्याम जायसवाल, मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, छत्तीसगढ़ ऊर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य श्री एजाज खोखर, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल की सदस्य अम्बालिका साहू, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा, भारती साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुुंगेली गायत्री साहू, मायारानी सिंह, दुर्गा बघेल, लोकराम साहू, घनश्याम वर्मा, श्री रूपलाल कोसरे, दिलीप बंजारे, अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम आकांक्षा शिक्षा खलखो और संबंधित विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम के सरंपच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!