जंगली जीव का हमलान्यूजमुंगेलीलोरमीवनविभागवनांचलवाइल्डलाइफहादसा

महुआ बिनने गए दो ग्रामीणों के ऊपर जंगली भालू का हमला कर किया घायल…एक रिफर

हरिपथ:लोरमी26 मार्च ग्राम भारतपुर के वन क्षेत्र में महुआ बिनने गए दो ग्रामीण के ऊपर भालुओं ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित इलाज के लिए भर्ती कराया है। एक ग्रामीण नाजुक स्थिति को देखते हुए रिफर किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चेचानडीह निवासी  गेन्दराम 56 वर्ष  पिता मोतीराम गोड एवँ  बिसाहु 45 पिता किशनु यादव दोनो महुआ बीनने सुबह लगभग 7.00 बजे जंगल की ओर 556 RF भारतपुर गये हुए थे। तभी एक जंगली  भालू पीछे से इन पर हमला कर दिया जिससे दोनो घायल हो गए। 

घायल
घायल ग्रामीण

वनपरिक्षेत्र अधिकारी क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि सूचना प्राप्य होते ही वनकर्मियों  द्वारा घायलो को 50 बिस्तर लोरमी हास्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया।  प्राथमिक उपचार पश्चात गेन्दराम को मुंगेली निजी अस्पताल में शासकीय हास्पिटल रेफर किया गया इनके प्राइवेट जख्म है एवं बिसाहू पिता मोतीराम को प्राथमिकी उपचार कराया गया।

जांच करती वनकर्मी

गौरतलब है,कि जंगलों में इन दिनों महुआ पेड़ से बहुताय मात्रा में गिर रहे हैं , जिसको खाने के लिए जंगली भालू एवं जंगली जीव आस पड़ोस में रहते हैं। जिन्हें मानव देख नहीं पाते और हादसे के शिकार हो जाते हैं, आज की इस घटना में दोनों ग्रामीण ने संघर्ष के दौरान अपनी जान तो बचाने में कामयाब हो जाते है लेकिन जंगलों में इस समय जाना खतरे से कम नहीं है।

Youtube

वनपरिक्षेत्र अधिकारी क्रिस्टोफर कुजूर  ने बताया कि पीडित को आवश्यक सहायता राशि प्रदायकर घायल का ईलाज स्टाफ की उपस्थिति में कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Latest