विवाहिता की लाश फांसी में लटकते मिली , घटना स्थल पर पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं वीडियोग्राफी कराया..

हरिपथ -लोरमी/मुंगेली – 24 सितंबर ग्राम डोंगरिया में एक दस माह पूर्व हुए विवाहिता महिला की शव उसके कमरे में मिलने से गाँव मे हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर नवविवाह होने के कारण स्थल में वीडियो ग्राफी के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लिये। घटना स्थल पर नायब तहसीलदार के सामने आवश्यक कार्यवाही किये।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई पीएस ठाकुर ने बताया कि ग्राम डोंगरिया निवासी अविनाश उम्र 27 वर्ष पिता त्रिभुवन सोनी ने रविवार को थाने में सुबह 8.55 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी अंजली उम्र 23 वर्ष फांसी लगा ली है। जिसमे घटना स्थल पहुँचकर उच्चाधिकारियों की निर्देशन पर आवश्यक कार्यवाही किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का विवाह दिसम्बर 2022 में लगभग 10 माह पूर्व रतनपुर से डोंगरिया निवासी अविनाश सोनी के साथ हुआ था। पुलिस ने नायब तहसीलदार शान्तनु की उपस्थिति में मृतका की शव का पंचनामा कर पीएम के लिये रवाना किया। इस मामले पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लिया एवं घटना स्थल समस्त कार्यवाही का वीडियोग्राफी किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर धारा 174 के तहत मामले की विवेवचना में जुट गई है।

थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी जितेंद्र कुम्भकार ने बताया कि मामले में मृतिका नवविवाहित होने के कारण नायब तहसीलदार के समक्ष वीडियोग्राफी के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई है। पुलिस सूक्ष्मता के साथ जांच कर कार्यवाही कर रही है।
