राम्हेपुर वार्ड में जनचौपाल लगाकर अरुण साव ने भाजपा के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिये माँगा समर्थन , शहर व क्षेत्र में गिनाए विकास कार्य….

लोरमी-उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं वार्ड प्रत्याशी 14 सोहन डड़सेना वार्ड 15 प्रत्याशी सुनील अहिरवार , वार्ड 16 से रंजिता भास्कर , वार्ड 18 से पूर्णिमा यादव के पक्ष में जनसभा किया। उन्होंने लोरमी के उम्मीदवारों को आशीर्वाद प्रदान करने आग्रह किया। 86 कांन्गेस का दामन छोड़ थामा भाजपा का साथ।
श्री साव ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मोदी सरकार निःशुल्क चावल दे रही है, वहीं साय सरकार महतारी वंदन से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। वास्तव में गरीबों की चिंता भाजपा सरकार ने की है। मोदी जी ने शौचालय, आयुष्मान कार्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार में डबल फायदा मिल रहा है। राज्य में जब से साय की सरकार बनी है। विकास कार्य गांव और शहरों में हो रही है। इन जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम गुणापुर, परसवारा, बाबूटोला, घहमरी, महामाई, नारायणपुर के ग्रामीणों ने भाजपा परिवार में शामिल हुए।
इससे पहले भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा चुनाव कार्यालय में नंद त्रिपाठी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। वहीं सारधा जनपद क्षेत्र में दो प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया है और भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

नंद त्रिपाठी नगर पंचायत के एल्डरमेन रहे है, उनके साथ दो पूर्व सरपंच एवं दो वर्तमान प्रत्याशियों ने पार्टी प्रवेश किया है। श्री साव ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत, अभिनंदन किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आने से ताकत मिलेगी। सब मिलकर लोगों की सेवा के लिए काम करेंगे।
गौरतलब है,की कांग्रेस के वार्ड 10 एवं 17 के कांगेस उम्मीदवार ने कुछ दिन पूर्व नगर पालिका चुनाव में अपना नाम ले लिया था। एक प्रकार से चुनाव लड़ने हाथ खड़ा कर दिए! ,जिसके बाद नगर में कांन्गेस एक प्रकार से कमजोर पड़ते दिखाई पड़ रही ? कांगेस को बाय बाय कहने वाले वरिष्ठ कांगेस नेता आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। यह कांग्रेस एव क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है! संगठन में खलबली मची हुई है!
