लोरमी

भाजपा 6 से 14 अप्रैल तक मनाएगी सामाजिक न्याय सप्ताह,लखन ने भाजपाइयों को रिचार्ज किया..


हरिपथ न्यूज लोरमी– 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह का शुभारंभ करेगी। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक मनाया जाएगा।
भाजपा के मुंगेली जिला प्रभारी एवम कटघोरा के पूर्व विधायक संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने भाजपा लोरमी विधानसभा द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्र प्रभारी,संयोजक,सहसंयोजक, विस्तारक एवम बूथ अध्यक्षों व अभियान से जुड़े अन्य पार्टी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।


लखन देवांगन बताया कि पार्टी संगठन की योजना के अनुसार सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। छह अप्रैल को स्थापना दिवस वाले दिन पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह नौ बजे एकत्र होकर पार्टी का ध्वज लगाएंगे। तत्पश्चात एक जगह एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उदबोधन सुनने के उपरांत पार्टी की गौरवशाली विकास यात्रा एवम मोदी जी के उप्लब्धियो की व्यापक चर्चा करेंगे।


बैठक को लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत सभी कार्यक्रमो में सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी किसी न किसी कार्यक्रम में अवश्य भाग ले पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर समाज सेवा रचनात्मक कार्यक्रमों एवं नए भारत की संकल्पना के लिए कार्यकर्ता एक संकल्प लें। इस अभियान के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रम बूथों में बहुत ही प्रभावीरूप से पूर्ण हो इसकी चिंता सभी बूथ के अध्यक्ष अवश्य रूप से कर ले।


बैठक में उपस्थित लोरमी विधानसभा के प्रभारी रामकुमार भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बताया कि इस अभियान में 14 अप्रैल को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सभी बूथ एवं मंडल स्तर पर जयंती कार्यक्रम आयोजित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान भी करना है।


इसी तरह महान समाज सुधारक एवं चिंतक महात्मा ज्योतिबा फुले की 11 अप्रैल को जन्म जयंती है इस अवसर पर उनका जन्म जयंती मनाते हुए उनके विचारों एवं समाज सुधार को लेकर संगोष्ठी आयोजित करना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा भाजपा शासित राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों की व्यापक चर्चा भी करना है।
पूरे सप्ताह में सेवा में रचनात्मक कार्यक्रमों की योजना बनाकर कार्यक्रम करते हुए महापुरुषों की प्रतिमा व सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान,निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,मेधावी छात्रों का सम्मान,वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान आदि का कार्यक्रम करना है।


बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मुंगेली जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा कि लोरमी विधानसभा मैं बूथ सशक्तिकरण अभियान बहुत ही प्रभावी रूप से संपन्न होने जा रहा है।हमारे सभी विस्तारक बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों के साथ बूथो में पहुंच कर अधिकतर जगहों में अपना काम कर चुके है।
उन्होंने आगे कहा कि बैठक का मूल उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा है एवं इससे संबंधित आगामी कार्यक्रमो को बूथो में बहुत प्रभावी रूप से करने की चिंता करनी है।भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को मजबूती से धरातल पर करने विभिन्न बिंदुओं पर जोर दिया है जिसमे टोली निर्माण , बूथ के प्रभावी मतदाता प्रमुख का निर्माण, सामाजिक प्रमुख निर्माण , पूरे बूथ के मतदाताओं की ग्रेडिंग और व्हाट्सप्प ग्रुप का निर्माण प्रमुख है।यह संगठन पर्व है बूथ सशक्तिकरण महाभियान की सफलता का परिणाम हमे आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।


बैठक में स्वागत भाषण गोड़खाम्ही मण्डल अध्यक्ष महाजन जायसवाल ने किया ।बैठक का संचालन लोरमी मंडल के अध्यक्ष दिनेश साहू ने एवं आभार देवरहट मण्डल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने किया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के धनेश साहू,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना देवी दास,कोरबा जिला उपाध्यक्ष तुलसी सिंह ठाकुर, लक्ष्मी सेवक पाठक, रामअवतार राजपूत, तितरा सिंह राजपूत,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकलम नेताम,मंडल महामंत्री गण विश्वास दुबे राजेंद्र साहू जवाहर दिवाकर ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय,राम निहोरा कश्यप,सांसद प्रतिनिधि महेंद्र खत्री,घनश्याम खत्री,माधव तिवारी,तामेश्वर साहू,डॉक्टर रोहित साहू,वीरेंद्र गुप्ता,संतोष साहू,संतोष साहू फौजी,रघुनाथ साहू,सुरेश श्रीवास,डीहाराम साहू,मनीष सोनी,श्रीमती सावित्री राजपूत,श्री राम साहू,गोरेलाल पटेल,शम्मी कपूर रात्रे, पुरुषोत्तम दास,महेश खत्री, गणेश जसवाल,जुगनू साहू अनिल कपूर,विष्णु प्रसाद साहू, रामेश्वर प्रसाद कश्यप, दिलीप साहू,रवि साहू,रमेश पटेल,मोहित साहू,रघुवीर साहू, देव प्रसाद यादव,चोवा साहू,अश्वनी साहू,दुर्गेश तिवारी ,नारायण जायसवाल विश्वनाथ जयसवाल,रामबाबू साहू,छत्तू कश्यप, जवाहर जयसवाल,ढेलु राम अनंत,जीवन साहू,कुमार सिंह वर्मा,गुलाब सिंह वर्मा,अशोक साहू,ढलगन पटेल,सीताराम साहू,घनश्याम डड़सेना,संतराम मसराम,रामेश्वर यादव,अश्वनी तिवारी,राधेश्याम साहू,गणेश राम साहू,नरेंद्र यादव,श्रवण यादव,ओम प्रकाश साहू,सत्यम राजपूत,लक्ष्मी गुप्ता,भगवान सिंह राजपूत,प्यारे लाल साहू रतिराम ध्रुव,यश कुमार साहू, विनय जायसवाल,चंद्रमणि साहू,मेघनाथ मार्को,विश्वनाथ साहू,अनिल श्रीवास सहित अन्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!