तेली मोहतरा में हत्या करने के नियत से चाकू से वार करने वाले 3 आरोपियों सहित चार नाबालिको को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिपथ:लोरमी–2 जून क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहतरा तेली में हत्या करने के नियत से चाकूबाजी करने वाले 03 आरोपियों को जेल एवं 04 नाबालिगों को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01.01.2026 को प्रार्थी विश्राम यादव थाना लोरमी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.12.2025 के रात्रि करीबन 10.00 बजे गांव के पैटू तालाब तरफ गया था। वहां पर उसके गांव के कमलेश यादव व गीताराम यादव दोनों तालाब पार में बैठकर बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान 02 मोटर सायकल में 6-7 लोग पहुंचे और बातचीत करते हुए गाली गलौज करने लगे, जिसे गांव के कमलेश और गीताराम मना किये तब कमलेश यादव और गीताराम के साथ हाथापाई कर मारपीट करने लगे तब प्रार्थी विश्राम यादव द्वारा बीच बचाव करने का प्रयास के दौरान मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे चाकूनुमा हथियार से प्रार्थी के सीने के नीचे तथा कमलेश के पेट में वार किये, जिससे प्रार्थी विश्राम यादव व कमलेश को चोटें आयी। चोट से आहत् हुये प्रार्थी विश्राम यादव और कमलेश को ईलाज हेतु सीएचसी लोरमी में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार उपरांत प्रार्थी को घर जाने तथा कमलेश यादव को ज्यादा चोट होने से जिला अस्पताल रिफर करने पर सिद्धार्थ अस्पताल मुंगेली मंे भर्ती कर ईलाज कराने कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 191(3), 190 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आहत् कमलेश यादव का चोट गंभीर प्रवृत्ति का होने पर प्रकरण में धारा 118(1), 109(1) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपियों का पता तलाश के दौरान मुखबीर सूचना एवं तकनीकी सहायता से आरोपी विशाल यादव, राजकुमार यादव, मुकेश चौहान एवं 04 नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ किया गया जिन्होने जुर्म कारित करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकु 01 नाबालिग से एवं सभी विधि से संघर्षरत् बालकों से अंकसूची को जप्त किया जाकर आरोपी 01. विशाल यादव पिता लक्ष्मण यादव उस 19 वर्ष, 02. राजकुमार यादव पिता शत्रुहन यादव उम्र 21 वर्ष, 03. मुकेश सिंह चौहान पिता गंगासिंह चौहान उम्र 30 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्रमांक 17 तुलसाघाट लोरमी को हत्या के प्रयास करने वालों के विरूद्धअपराध क्रमांक अप. क्रमांक 01/2026 धारा 296 351(3), 115(2), 118(1), 109(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 04 विधि से संघर्षरत बालको का सामाजिक पृष्ठ भूमि तैयार बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में सफलता मिलि।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, उप निरी. मानसिंह, दयाल गवास्कर, लीलक साहू, चंद्रकुमार ध्रुव, राजू साहू, सीताराम बर्मन, युगल किशोर, देवीचंद नवरंग, गणेश ध्रुव एवं थाना स्टाफ की भूमिका रही।
पुलिस की अपील:- मुंगेली पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के हिंसक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस दें। कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।