कार्यवाहीछत्तीसगढ़न्यूजपुलिसमुंगेली/लोरमी

एकलव्य आवासीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य के ऊपर बड़ी कार्यवाही…

एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य के ऊपर आदिवासी आयुक्त के आदेश पर थाने में एफआईआर दर्ज…

हरिपथलोरमी– 29 जनवरी विकासखण्ड के ग्राम बंधवा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कार्यरत पूर्व प्राचार्य के उपर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप पर सहायक आयुक्त द्वारा कार्यवाही किया गया।

ग्राम बंधवा स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय के  तत्कालीन (पूर्व) प्राचार्य के पद पर कार्यरत  प्रभुदयाल ध्रुव प्रभारी प्राचार्य का कार्यकाल 27 अक्टूबर 2022 से 06 मार्च 2023 के दौरान विद्यालय में कय संबंधी दस्तावेज एवं बिल व्हाउचर, कैशबुक अवलोकन से ज्ञात हुआ कि राशि 3,27,000/- (तीन लाख सत्ताईस हजार मात्र) का व्यय बिना सक्षम अधिकारी के पूर्व स्वीकृति तथा भंडार कय नियम के विरूद्ध किया गया। जिसमें से राशि 2,29,000/- (दो लाख उनतीस हजार रू.मात्र) का सेल्फ चेक के द्वारा नगद भुगतान एवं पुष्पराज बस सर्विस को चेक के द्वारा राशि रू. 98,000/- (अठानबे हजार मात्र) का भुगतान की गई है। संबंधित द्वारा राशि रू. 2,54,000/- (दो लाख चौवन हजार रू.) व्यय बजट आबंटन उपलब्ध न होते हुए भी संबंधित देयक पूर्व सक्षम अधिकारी के स्वीकृति का है। उक्त कृत्य वित्तीय गबन एवं वित्तीय धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।

आदेश कापी

आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा प्रभुदयाल ध्रुव तत्कालीन प्राचार्य के द्वारा अनुशासनहिता कार्य किये गये है, पुलिस प्रशासन द्वारा थाने में प्रथम सूचना दर्ज कर धारा 409 लगाई जाकर कर अजमानती कार्यवाही किया जा रहा है।

निलंबन की कार्यवाही

error: Content is protected !!