अवैध शराबक्राईम /पुलिसचिल्फीन्यूजलोरमी

32 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरिपथ:लोरमी-13 अगस्त पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी उत्तरा कुमार घृतलहरे निवासी बैजलपुर के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 5.760 बल्क लीटर) को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

 पुलिस ने बताया कि चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कान्हरपुर गुड़ फैक्ट्री चौक के पास एक व्यक्ति अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है, सूचना पर थाना चिल्फी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी उत्तरा कुमार घृतलहरे पिता अनुज कुमार घृतलहरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी बैजलपुर, थाना चिल्फी के कब्जे की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के थैले में अत्यधिक मात्रा 32 पाव देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.760 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,200/- बरामद कर मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), कुंदन सिंह राजपूत,  भेलेश्वर जायसवाल, विजय साहू एवं विजय यादव की भूमिका रही।

Latest