क्राईम /पुलिसतखतपुरन्यूज

मारपिटाई से आहत: युवक ने किया कीटनाशक का सेवन! ईलाज के दौरान मौत…

तखतपुर: 11 अक्टूबर टेकचंद कारडा की रिपोर्ट– पिटाई से आहत एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत होने
का मामला प्रकाश में आया है।घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सावाडबरा निवासी लालू यादव पिता संगीत यादव का कुछ दिन पूर्व नानू जायसवाल उर्फ युगल जायसवाल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान नानू जायसवाल ने लालू यादव की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसकी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराया गया। इस दौरान पिटाई से आहत होकर लालू यादव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उक्त पदार्थ के सेवन से  युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है एवँ मोहल्लेवासी गमगीन है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Latest