कोटवार नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों में घमासान! पहुँचे कलेक्टर जनदर्शन

हरिपथ:मुंगेली। (फलित जांगड़े) 7 अक्टूबर ग्राम बोधापारा में कोटवार पद पर नियुक्ति को लेकर विवाद अब कलेक्टर जनदर्शन तक पहुंच गया है। कोटवार नियुक्ति की प्रक्रिया में कथित अनियमितता और प्रस्तावों को लेकर ग्रामीणों के बीच असंतोष सामने आया है। ग्रामवासियों के एक समूह ने 6 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर नव नियुक्त कोटवार देवचंद खाण्डेकर की नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाने तथा मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। जनदर्शन में प्रस्तुत आवेदन का टोकन क्रमांक 19497 बताया गया है

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों में ज्ञापन में पन्ना ध्रुव, उमा देवी, मनोज बंजारा, महंत, इंद्रमान जांगड़े, ईश्वरी, उपेंद्र यादव, हरवंश बर्मन, माखन, दशरथ वर्मा, राजू यादव, दिलीप लहरे, रंजीत बंजारे, सूरज साहू, भागीरथी ध्रुव, रूप सिंह, करन, रेशन बाई, फूलसिंह, मुकेश, सोहन वर्मा, दसरु सप्रे, प्रकाश, कीर्ति, भानुप्रताप खांडे, ध्रुव सिंह सप्रे, प्रमोद, धर्मेंद्र वर्मा, संजू, संतोष सप्रे, रोशन ओगरे, भोला, अनु ओगरे, भारत, अश्वनी जांगड़े, सोनू, राम सिंह, नरेंद्र राजपूत, शत्रुहन, गोमती पात्रे, राजेश, राधिका, प्रिंस आर्यन, पुष्पांजलि, श्रेवती ओगरे, दिनेश, सिलोचना, प्रभा, ज्योति, धर्मेंद्र पात्रे, राकेश, रोशन, बसंत कुमार, सचिन कुमार, मुरुचंद, शिवकुमार, लोचन प्रसाद, राजेंद्र कुमार, अर्जुन, राजा, दिलीप वर्मा एवं संगीता वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों के नाम शिकायत में दर्ज बताए गए हैं।




