जागरुकतान्यूजपौधा रोपणमुंगेली

पितरों के स्मृति में समिति           ने पौधा लगाये बरगद-पीपल

हरिपथ:मुंगेली। 5 अक्टूबर पितरों की पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से होल्हाबाग नवयुवा समिति, बांकी द्वारा 20 बरगद एवं पीपल के पौधों का रोपण किया गया। रोपित सभी पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया, ताकि वे संरक्षित होकर आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष का रूप ले सकें।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक रामपाल सिंह ने कहा कि “वृक्ष लगाना स्वयं में एक पुण्य कार्य है, लेकिन जब बरगद और पीपल जैसे जीवनदायी वृक्ष पितरों के निमित्त लगाए जाते हैं, तो यह श्रद्धा, संस्कार और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सुंदर संगम बन जाता है।”

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक रामपाल सिंह, संयोजक नागेश साहू, अध्यक्ष पवन निर्मलकर, उपाध्यक्ष मयंक कैवर्त, पिंटू पूरी, योगेंद्र गोस्वामी, पर्यावरण प्रभारी रिंकू यादव, अमित गिरी, योगेंद्र साहू, रंजीत गोस्वामी, मोनू साहू, पिंटू यादव, भूपेंद्र निर्मलकर, यशवंत साहू, युवराज सिंह, लोकेश साहू, भावेश गोस्वामी, गुडू निर्मलकर सहित होल्हाबाग नवयुवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

Latest