औषधी प्रशासनछत्तीसगढ़जागरुकतान्यूजमुंगेली/लोरमीमेडिकल स्टोरराजस्व विभागस्वास्थ्य

मुंगेली,लोरमी क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स पर एसडीएम का औचक छापेमारी, कई मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी…

हरिपथ:मुंगेली/लोरमी– 16 अप्रैल  कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को मुंगेली और लोरमी क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज़ सहित टीम द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर नारकोटिक एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय अभिलेख और प्रिस्क्रिप्शन रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान तुषार मेडिकल स्टोर्स नेहरू चौक, श्रीराम फार्मेसी सिंधी कालोनी और सुमन मेडिकल स्टोर्स चातरखार में औषधियों के क्रय-विक्रय तथा औषधि नियमावली के तहत अभिलेख प्राप्त नहीं हुए। इस पर एसडीएम श्री शतरंज ने संबंधित मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी सहित टीम द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर नारकोटिक एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय अभिलेख और प्रिस्क्रिप्शन रिकॉर्ड की जांच की गई। इस दौरान जायसवाल मेडिकल स्टोर्स अखरार तथा कृष्णा मेडिकल स्टोर्स दरवाजा में औषधियों के क्रय-विक्रय तथा औषधि नियमावली के तहत अभिलेख प्राप्त नहीं हुए। इस पर लोरमी एसडीएम श्री पुजारी ने संबंधित मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमावली 1945 के तहत लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही टीम द्वारा आदित्य मेडिकल स्टोर्स से 03 औषधियों के नमूना संकलन भी लिया गया।
औषधि निरीक्षक  किरण सिंह एवं  सुमन लता कंवर ने बताया कि नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। जिले में अवैध दवा बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी चरणबद्ध तरीके से संयुक्त अभियान जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान संबंधित अधिकारी और कोतवाली व लोरमी थाना पुलिस की टीम मौजूद रही।

Latest