अचानकमारग्राम पंचायतजंगली जीव का हमलान्यूजलोरमीवनविभागवनांचलवाइल्डलाइफविशेष खबरसमस्यास्वास्थ्य

जंगली हाथियों ने पांच घरों को तोड़ा ,राशन सामग्री किए चट

हरिपथ:लोरमी-30 सितम्बर  वनांचल क्षेत्र के सुदूर ग्राम वृंदावन में बीती रात 5 जंगली हाथियों के दल ने पांच घरों को निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर राशन सामग्री चट कर गए ग्रामीणों ने देर रात घरों से  दौड़कर अपनी जान बचाई है। वन विभाग जांच में जुटी है।

एटीआर के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम बिंदवाल में सोमवार की देर रात 12 बजे  जंगल से निकलकर पांच जंगली हाथियों का दल ने ग्राम बिन्दावल के बैगा पारा मोहल्ले में अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि फसल के काटने से पहले हाथियों की समूह खेतों और घरों की ओर पलायन करते हैं,और खाने की तलाश में घरो के ऊपर हमला कर राशन सामग्रियों को आहार बनाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हाथियों के हमले में पारस 36 साल पिता रामाधार यादव,पंचू 56 साल पिता सरहु बैगा, घासीराम पिता जय सिंह, मनीराम पिता जय सिंह धनुहार एवं एक अन्य ग्रामीण के घर के ऊपर पांचो हाथियों ने क्षति पहुचाई है। हमले में पंचू बैग के घर को चारों तरफ से हाथियों ने तोड़कर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है,एवं घरों में रखे राशन सामग्रियों को भी चट कर गए हैं,ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले और उनकी ओर टॉर्च जला कर देखें तो हाथी और भी उग्र होकर घरों की ओर दौड़ पड़े घबराये ग्रामीणों ने जान बचाने परिवार सहित भागकर जान बचाई। शोरगुल सुनकर मोहल्ले वासियों ने हाथी को जैसे तैसे कर भगाया।

पंचु का घर

 गौरतलब है की पांच हाथियों का समूह विगत 4 साल से एटीआर के सुदूर वनांचल में डेरा जमाए हुए हैं,उन्होंने जलदा,दर्रापानी क्षेत्र में  विचरण करते हैं, जैसे ही धान की फसल तैयार होता है,वैसे ही वनांचल के विभिन्न ग्रामों में विचरण करते हुए आ धमकते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मुआवजा राशि देने की मांग की है।

एटीआर के एसडीओ गुलशन कुमार साहू ने बताया कि मामला सज्ञान में आया हैं विभाग जांच कर क्षतिपूर्ति राशि प्रकरण बनाने तैयार कर रही है।

Latest