देशी शराब ब्रिकी करने 2 प्रकरण मे 3 आरोपी को बाईक सहित गिरफ्तार कर जेल

हरिपथ:मुंगेली-11 नवंबर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे 1 प्रकरण मेे 2 आरोपी से 70 नग देशी प्लेन शराब कीमती 5600 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 1 मो.सा. 80,000 रूपये एवं थाना पथरिया मे आरोपी से 75 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 6000 रूपये को कुल 2 प्रकरण मे 145 पाव देशी प्लेन शराब (26.1 बल्क लीटर ) कीमती 11600 रूपये की शराब जप्त,शराब तस्करों के विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस को दिनांक 8.11.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि 2 व्यक्ति अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब लेकर चकरभट्ठा की ओर से नवागढ़ रोड मिनीमाता पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़कर मोटर सायकल चालकपारस पात्रे 23 वर्ष पिता राजकुमार पात्रे निवासी धनगांव (च) एवं हीरालाल सोनवानी 25 वर्ष पिता श्रीराम सोनवानी निवासी अंधियारखोर थाना नवांगढ़ जिला बेमेतरा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे 70 नग देशी प्लेन शराब मिली लीटर जुमला 12.600 बल्क लीटर कीमती 5600 रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी-28 वी-4637 कीमती 80,000 रूपये जुमला 85,600 रूपये को जप्त कर आरोपी पारस पात्रे हीरालाल सोनवानी को 8.11.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34,2, 59,क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत 9.11.2026 को ग्राम चंदरगढ़ी मे एक व्यक्ति शराब ब्रिकी करने की मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर चन्दरगढ़ी साहू ढाबा के पास साइबर सेल एवं थाना पथरिया के द्वारा मुखबीर के बताये हुलिया के अनुरूप घेराबंदी कर संदेही मुकेश साहू 22 वर्ष पिता उमेंद साहू निवासी पंडरभठ्ठा के कब्जे से प्लास्टिक बोरी मे 75 पाव देशी प्लेन शराब (13.5 बल्क लीटर) कीमती 6000 को ब्रिकी करते पाये जाने एवं अधिक मात्रा मे शराब रखना पाये जाने से जप्त कर आरोपी मुकेश साहू को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 34,2,59,क आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, निरी.कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी पथरिया), उपनिरी. सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल) प्रउप निरी. नवीन जांगड़े, प्रउपनिरी. भानु सहारे एवं स्टॉफ की भूमिका रही।