

हरिपथ:पथरिया – 28 सितंबर ग्राम पीपरलोड में प्राथमिक शाला के उन्नयन कर माध्यमिक शाला संचालित करने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मदकू आगमन के अवसर पर क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं में इस मांग को शामिल किए जाने से ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।
ग्रामवासियों के अनुसार वर्ष 2009 से प्राथमिक शाला के उन्नयन की मांग लगातार की जा रही थी। सुशासन तिहार के दौरान मंडल अध्यक्ष पोषण यादव एवं शक्ति केंद्र प्रभारी गेंद सिंह कौशिक ने मुंगेली में विधायक धरमलाल कौशिक जी के सानिध्य में व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री जी के समक्ष भी इस मांग को रखा था।
मांग पूरी होने पर ग्राम पीपरलोड के ग्रामीणों ने विधायक धरमलाल कौशिक जी का जोशीला स्वागत कर आभार व्यक्त किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ग्रामीणों ने कहा कि माध्यमिक शाला के संचालन से गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर उनकी पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, जनपद उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती दीपिका चंद्रशेखर कौशिक, शक्ति केंद्र प्रभारी गेंद सिंह कौशिक, निरंजन गहवाई, चंद्रशेखर कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारायण वर्मा, निरंजन वर्मा, सरपंच धनीराम कौशल, उपसरपंच ओमकार वर्मा, रामकिसुन, इकाई अध्यक्ष अनिल कुमार, सतीश वर्मा, पूर्व सरपंच हरि मरकाम, रामकुमार, त्रिभुवन भास्कर, सुरेश कौशिक, भूपेंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, मेहतर साहू, बच्चे साहू, महेश साहू, आर्यन कौशिक, यशवंत साहू, नंदू साहू, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक धरमलाल कौशिक के प्रति आभार जताया है।