क्राईम /पुलिसन्यूजपथरिया

दरवाजे के सामने संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिलने से फैली  सनसनी..

हरिपथ:पथरिया ,17 सितंबर  साकेत चौकी अंतर्गत ग्राम अंडा में गुरुवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के दरवाजे के पास संदिग्ध अवस्था में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मथुरा प्रसाद कौशिक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया भेजा गया।

घर में अकेले रहता था मृतक साकेत चौकी प्रभारी रोशन टंडन ने बताया कि ग्राम अंडा निवासी मथुरा प्रसाद कौशिक (55) अपने घर में अकेले रहता था। गुरुवार को गांव में मुंडन कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान कुछ ग्रामीण उसे कार्यक्रम में बुलाने के लिए उसके घर पहुंचे। वहां दरवाजे के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, शव काफी पुरानी अवस्था में था। पुलिस ने आवश्यक जांच कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

साकेत चौकी प्रभारी रोशन टंडन ने बताया कि ग्राम अंडा में एक व्यक्ति का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest