


हरिपथ:मुंगेली/लोरमी–2 अगस्त राज्य शिक्षक पुरस्कार राज्यपाल अवार्ड से जिले की शिक्षिका वंदिता शर्मा एवं शिक्षक रघुनाथ राठौर सम्मानित होंगे। यह सम्मान 5 सितंबर को राजभवन में राज्यपाल रामेन डेका के कर कमलों से प्राप्त होगा।


लोरमी ब्लॉक के वनाचंल क्षेत्र के ग्राम गुनापुर शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने कोरोना काल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोहल्ला क्लास के माध्यम से पढ़ाई को जारी रखी। 15 अगस्त 2023 को शाला की अधोसरंचना के लिए उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर 2023 में शिक्षा दूत पुरस्कार तथा सामाजिक संगठनों द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह द्वारा 2025 में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा 2026 में वीर महाराणा प्रताप शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया हैं।


मुंगेली ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला लिम्हा की प्रधान पाठक वंदिता शर्मा को शैक्षिक, समाज सेवा, सहित विभिन्न कार्यो में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनका चयन किया गया। प्रधान पाठक वंदिता शर्मा को राष्ट्रीय, राज्य, जिला, विकासखंड, एवं ग्राम स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड 2020 में शून्य निवेश नवाचार के लिए केंद्रीय शिक्षामंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मान किया गया। राज्य स्तर मे 2017 को शिक्षादूत सम्मान भी प्राप्त हुआ है।