क्राईम /पुलिसन्यूजबिलासपुर/कोटा

बाईक एवँ राशन चोरी मामला! पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को भेजा बाल संप्रेषण गृह

हरिपथ:कोटा-1 सितंबर शासकीय प्राथमिक शाला कुवारीमुडा में एवं मोटर साइकिल चोरी करने वाले पर (1) अपराध क्रमांक 716/2026 धारा 331(4), 305(ए) बी. एन.एस. के तहत एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह बिलासपुर भेजा गया है।

    मामले के संक्षिप्त विवरण पुलिस ने बताया कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 27.08.2026 को प्रार्थिया आराधना पटेल थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शासकीय प्राथमिक शाला कुवारीमुडा थाना कोटा में स्कूल कार्यालय में पेटी में रखे मध्यान्ह भोजन के लिए रखे 02 बोरी कुल करीबन 01 क्विंटल एवं मध्यान्ह भोजन पकाने का बर्तन , थाली , डेचकी, गंजा कुल जुमला करीबन 8000 रुपए को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 716/2026 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

    विवेचना उपरांत घटना स्थल निरीक्षण , एवं कथन गवाह के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं  नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर

    ग्राम कुवारीमुडा में रेड कार्यवाही करते हुये विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर प्रश्नोत्तरी करने पर विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कुवारीमुडा में चोरी करना एवं एक अन्य प्रकरण में एक मोटर साइकिल चोरी करना कबूल करने पर प्रकार आजमानतीय होने पर विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह बिलासपुर भेजा गया है।

    उक्त कार्यवाही में प्र उप निरीक्षक टीका राम निषाद, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर एवं थाना कोटा स्टाफ का भूमिका रही।

    Latest