बिलासपुर अधिवक्ता संघ ने गौरकापा में किया रुद्राभिषेक, महिला अधिवक्ताओं ने मनाया सावन महोत्सव..



हरिपथ:लोरमी– 26 अगस्त बिलासपुर अधिवक्ता संघ ने पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी के नेतृत्व में प्रसिध्द गौरकापा धाम पहुंचे। जहां सभी ने पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया। वही महिला अधिवक्ताओं ने सावन उत्सव मनाया। 65 अधिवक्ताओं का ग्रुप सावन के माह में छत्तिसगढ़ के पवित्र गौरकापा शिवधाम पहुंचे, जहाँ अधिवक्ताओं का स्वागत आश्रम धाम गाजे-बाजे के साथ तिलक लगाकर किया गया। पश्चात सभी ने गौरकापा धाम में शिव मंदिर, शनि मंदिर, त्रिपुर सुंदरी माता एवं राधा-कृष्ण मंदिर के दर्शन कर, गौरकापा धाम के प्रमुख, महंत विवेक गिरी महाराज के सानिध्य में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक आचार्य प्रीतम महराज एवं वरिष्ठ आचार्य के संचालन में किया।


रुद्र अभिषेक में मुख्य यजमान जिला अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपई , एम के पाठक , सुनील मिश्रा सभी सह पत्नी तथा अन्य लगभग 65 अधिवक्ता शामिल हुए। तत्पश्चात सभी महा आरती में शामिल हुए। और विवेक गिरी महराज निजानंद महराज सहित सभी साधू संतो का आशिर्वाद लिए। इसके बाद महिला अधिक्ताओं ने हरे वस्त्र पहन कर गौरकापा शिवधाम में सैकडों कांवरियों के उपस्थिति में धाम की महिलाओं के साथ सावन उत्सव मनाया तथा भोजन प्रसाद ग्रहण किये।


उक्त आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ताओं गण जिला बिलासपुर एवं उच्च न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपई , एम के पाठक, सुनिल कुमार मिश्रा, चंद्रप्रकाश वाजपई, चंद्रदीप वाजपई, डॉ. ऊषा किरण वाजपई, गोविंद तिवारी, मनु मिश्रा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, सेवकराम राठौर, रजनेश तिवारी, सज्जन तिवारी, आचल चौबे कविता आर्या, मीनाक्षी राठौर ,रोशनी सोनी , राहुल गोस्वामी, आशुतोष शर्मा, शिल्पा जोशी, अमित वाजपई जयलाल यादव श्रुति तिवारी, राजेंद्र सूर्यवंशी, मिश्रा , सम्रिद्धी शर्मा, ललित पासवान, त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, दीप्ति शुक्ला, अनिल शुक्ला एवं अन्य अधिवक्ताओं शामिल रहे।