छत्तीसगढ़न्यूजपथरिया

ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

हरिपथ: पथरिया।26 अगस्त ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बुधवार को पथरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, नगर के जनप्रतिनिधियों एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की।


बैठक में तहसीलदार पथरिया केके पाटनवार एवं थाना प्रभारी पवन कुमार देवगन ने उपस्थित लोगों से ईद मिलादुन्नबी पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई।

शांति समिति की बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णव, सभापति मेलाराम डडसेना, पार्षद दीपक साहू, गणेश सोनी, बलराम जायसवाल, रविन्द्र बघेल, रवि निर्मलकर, भरत साहू, सलीम खान, गुड्डू खान, सोमू खान, शंकर यादव, सुखदेव वर्मा, केके देवगन , राजेंद्र निर्मलकर, सहित नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन एवं पुलिस को सहयोग देने की बात कही। अधिकारियों ने भी सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Latest