ऑनलाइन फ्राडक्राईम /पुलिसधोखाधड़ीन्यूजबिलासपुरसमस्या

सावधान यदि आप अंजान लिंक खोल रहे; कर्मचारी के अकाउंट से  पांच मिनट में 500199 ₹ UPI के माध्यम से गायब.. पुलिस जाँच में जुटी…

हरिपथ:बिलासपुर-6 फरवरी वाट्सप में अनजान लिंक को खोलकर कर्मचारी ठगी का शिकार ही गया। उनके अकाउंट से पार्ट पार्ट में पांच मिनट के अंदर 500199 रुपये का UPI के माध्यम से निकाले का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि कोई भी ह्वाट्सऐप लिंक जो APK file ( APK (Android Package Kit) एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक फाइल फॉर्मेट है, जिसका उपयोग ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है । यह साइबर ठगी का मामला है।

बिलासपुर पुलिस ने बताया कि आनंद नगर, उसलापुर में रहने वाले अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि 03/02/2026 को सुबह 10 बजे उनके मोबाइल नम्बर के वॉट्सएप में फर्जी मेसेज आया,(APK लिंक) जिस नम्बर के डीपी में परिवहन विभाग का लोगो लगा हुआ था और Apk लिंक पर पीड़ित के मोटर सायकल का नंबर लिखा दावा किया गया था कि उनके वाहन का चालान काटा गया है।

पीड़ित ने यह समझकर की मोटर सायकल का नंबर मेरा ही है ई चालान आया होगा देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया , जिससे उनके अकाउंट से पार्ट पार्ट में पांच मिनट के अंदर 500199 रुपये का UPI के माध्यम से निकाल लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी मेसेज से सावधान रहें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, अपने अकाउंट की जानकारी किसी से भी साझा न करें। सभी तरह से लोगों को जागरूक करें जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है ।

error: Content is protected !!
Latest