क्राईम /पुलिसखुड़ियान्यूजमनियारी नदीलोरमीवनांचल

वनाचंल में चार दिन पहले मनियारी नदी में बहने वाले ग्रामीण की लाश मिलने से फैली सनसनी

हरिपथ:लोरमी– 25 अगस्त  सुदूर वनांचल के एक ग्रामीण की चार दिन पहले जाकडबांधा मनियारी नदी में बहने वाले की लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। दो ग्रामीण रिश्ते में जीजा साला किसी काम से ग्राम महामाई से खुड़िया आए थे लौट के दौरान अंधेर में साला मनियारी नदी में बह गया था। सूचना पुलिस को ग्रामीणों ने दी। प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद से नदी में तलाशी अभियान विगत चार दिनों से चलाया जा रहा था। ग्रामीणों एवँ टीम की मदद से मंगलवार को शव बरामद कर लिया गया। जिसकी शिनाख्त भी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार  22 अगस्त ख़ुड़िया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महामाई के निवासी  पुरुषोत्तम 50 वर्ष पिता अदल कुजूर  निवासी महामाई एवं रिस्ते में जीजा धरमु 55 वर्ष  उरांव पिता केंदा निवासी महामाई दोनों आपस में जीजा साला अपने काम से खुड़िया आये थे,गांव लौटने के दौरान 22 अगस्त को शाम 7 बजे  दोनों जाकडबांधा के मनियारी नदी पार करते समय तेज बहाव में मृतक पुरुषोत्तम 50 वर्ष पिता अदल कुजूर बह गया। रात्रि होने की वजह से ग्रामीणों की मदद से रेस्कयू अभियान चलाया गया,लेकिन कुछ पता नही चला। इधर मृतक के परिजन ने चौकी में सूचना दिए।

मामला सरपंच अमर सिंह धुर्वे एवँ सचिव मान सिंह परस्ते ने प्रशासन से गुहार लगाई। दूसरे दिन एसडीम अजीत पुजारी के नेतृत्व में ख़ुड़िया चौकी प्रभारी एवं नायब तहसीलदार एम के कौशिक एसडीआरएफ टीम के साथ मनियारी नदी घटना स्थल से लेकर बांध तक लगातार 3 दिन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन मृतक के शव  का पता नहीं लगा।

 25 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने पुनः जाकड बाँधा से जमुनाही के पास से सर्च अभियान चलाया गया।  ग्रामीणों ने बताया कि अधिक तेज बाढ़ के कारण नदी ने दो रूप ले लिया है, और दूसरे स्थान में एक किनारे पर झाड़ी के पास मृतक पुरुषोत्तम 50 वर्ष का शव बरामद किया गया। मृतक का शव चार दिन से पानी में रहने के कारण लाश सड़ने के कगार पर पहुंच गई है,फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शव को बरामद कर पीएम के लिए रवाना किया गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि प्रशासन ने एसडीआरएफ एवं ग्रामीणों।की तलाशी अभियान में मृतक का शव बरामद कर लिया गया है,पुलिस कार्यवाही में जुटी है। 

Latest