क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली
युवक की कमरे में फांसी पर लटका मिला शव! पुलिस जांच में जुटी..



मुंगेली। 22 अगस्त अमर टापू में निर्माणाधीन पुलिया के सामानों के सुरक्षा के लिए मकान में रह रहे युवक ने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टेढ़ाधौरा निवासी पीयूष सिंह उम्र 23 वर्ष अमर टापू स्थित निमाणाधीन पुलिया के समानों की देख-रेख करता था। सुबह सामान रखने वाले कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना स्थल पर परिजनों के द्वारा संदेह व्यक्त करने पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर बारीकी से जांच पड़ताल किया गया। पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक के दोनों कान में इयरबड्स लगा हुआ था, पास में ही उसका मोबाइल था जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच की कार्यवाही कर रही है।
