प्रसिद्ध कथावाचक पंडित सत्यनारायण (हिमान्शु )महाराज की भागवत कथा जगन्नाथ पुरी मे 13 मई से….

हरिपथ न्यूज -लोरमी – 13 अप्रेल क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक डॉ पंडित सत्यनारायण हिमान्शु महाराज की भागवत कथा ओडिसा के पावन धाम पूरी मे 13 मई से 21मई तक आयोजित होगी।
-श्रीमदभागवत कथा प्रचार समिति छत्तीसगढ के तत्वावधान मे मुंगेली जिला के सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ पंडित सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज की भागवत कथा 13म ई से 19म ई तक ओडीसा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल एवं हिन्दू धर्म के चारों धाम में से एक पुरी शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर श्रीधाम के नजदीक श्री जीयर स्वामी मठ(वाली शाह के समीप) नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। इसके पूर्व हिमान्शु महाराज द्वारा पांच बार सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया रतनपुर, माँ डिडनेश्वरी मल्हार,डोंगरीगढ, अमरकंटक, तथा वृन्दावन धाम सहित देश व प्रदेश के अनेक स्थलो पर भागवत कथा का सफलता पूर्वक वाचन किया जा चूका है। श्री जगन्नाथ पुरी मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा मे छत्तीसगढ के मुंगेली बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग,कोरबा,अंबिकापुर, जांजगीर चाम्पा व कबीरधाम जिले सहित छत्तीसगढ के भक्तगण शामिल होगे।