भारतसागर के नहर लाईलिंग गुणवत्ताविहीन कार्य पर विभाग का सख्त एक्शन:150 मीटर सीमेंटक्राकिट कार्य को एक्सीवेटर से उखाड़े…

हरिपथ:लोरमी– 21अप्रेल भारतसागर जलाशय के मुख्य नहर में ठेकेदार द्वारा लाईलिंग कार्य में निम्न स्तर एवं गुणवत्ताविहीन प्राप्त होने विभागीय आदेश पर तत्काल एक्सीवेटर की मदद से तोड़ा गया। इससे ठेकेदार को लाखों की नुकसान तो हुआ है,बल्कि विभाग ने नोटिस जारी भी किया। सीमेन्ट कंक्रीट के बने लगभग 150 मीटर स्लैब को बेरहमी से विभाग ने तोड़ दिया है,जिसके बाद विभाग एवँ ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।


शहर से सटा हुआ 5 किमलोमीटर दूर भारत सागर जलाशय जिसके मुख्य नहर के ग्राम पेंड्री तलाब एन के नीचे स्थित नहर लाइनिंग कार्य नहरों में किसानों के लिए सुविधा विस्तार के लिए सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। विभाग के टाइमकीपर एवं इंजीनियर टेक्नीकल एक्सपर्ट ने कार्य को स्त्रहीतन के साथ गुणवत्तापूर्ण नही होने पर पहले विभाग ने चेतावनी दिए। कार्य मे सुधार नही होने पर आज मंगलवार को अधिकारियों के निर्देशन पर सख्त कार्यवाही करते हुए नहर लाईनिंग कार्य 98 चैन से 190 चैन पर कार्रवाई की गई 150 मी की लाइनिंग को एक्ससीवेटर की मदद नवनिमित कार्य को जड़ से उखड़वाया फेंका गया। भारतसागर जलाशय के मुख्य नहर एवं माईनर नहरों में लगभग 3 करोड़ का की लागत से 5 से 6 किलोमीटर लाइनिंग कार्य हो रहा है।

गौरतलब है, की सिंचाई विभाग में इस प्रकार की कार्यवाही सख्त कार्यवाही से गुणवत्ता पर समझौता नही होने का बड़ा सन्देश दिया है। फिलहाल कार्यवाही से हड़कम्प मचा हुआ है,बताया जा रहा है,सम्बंधित ठेकेदार ने कार्यवाही से बचने एड़ी चोंटी के जोर के साथ पहुँच की धौंस भी दिखाने की बाते सामने आई हैजिस पर विभाग का सख्त एक्शन लिया।
एसडीओ शंकर गेंदले ने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण नही होने 150 मीटर एक्सीवेटर की मदद से उखकर ठेकेदार को नोटिस जारी कर नए निर्माण के साथ हिदायत दिया गया।



