सवेंदनशील मानवता: भटकती महिला को पहुचाया गया मेंटल अस्पताल..

हरिपथ:लोरमी-भटकती हुई विक्षिप्त महिला को ईलाज हेतु मेंटल अस्पताल सेंदरी बिलासपुर पहुंचाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा तहसील चौक गणेश कृषि केन्द्र के पास झझपुरी रोड मे अज्ञात महिला 06-07 दिनो से बैठी थी,जिसकी उम्र 21 से 22 वर्ष है जो मानसिक रूप से ठीक नही है कि सूचना पर अज्ञात महिला को घुमते मिलने पर पूछताछ किया गया जो अपना नाम पता सही नही बताने पर सुरक्षित थाना लोरमी लाया गया था।


गौरतलब है कि एसडीम अजीत पुजारी को तहसील ऑफिस के नजदीक एक विकसित महिला रेगिस्तान में बैठे हुए की स्थिति में जानकारी प्राप्त हुआ उन्होंने तत्काल से ज्ञान लेते हुए महिला को समुचित उपचार के लिए पहल किया। इधर मामले को विधिक सेवा एवं न्यायाधीश ने भी संवेदनशील को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देशित किया गया। अज्ञात विक्षिप्त महिला का मेडिकल सीएचसी मुंगेली से कराने के उपरांत अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को ईलाज हेतु मानसिक अस्पताल सेंदरी में भर्ती कराया गया है।




