मुंगेली
सर्व यादव समाज ने हरेली में मुक्तिधाम एवं रेहुँटा खार में रोपे पौधे…

हरिपथ ◆ मुंगेली ◆ 17 जुलाई छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली में सर्व यादव समाज में लोगो ने मुंगेली के मुक्तिधाम परिसर वार्ड क्रमांक 6 कामता खार रेहुंटा में वृक्षरोपण किये।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप सर्व यादव समाज जिला मुंगेली के प्रतिनिधि प्रकाश यादव नायाब तहसीलदार, प्रदेश संगठन मंत्री राम कुमार यादव, सुखनंदन यादव, शैलेन्द्र यादव , रमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण यादव , महामन्त्री भाजपा राजकुमार यादव, राजशेखर यादव युवा पार्षद,जिला महामन्त्री किसान कांग्रेस मुंगेली एव अन्य सामाजिक लोग शामिल हुए | वृक्षरोपण के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा यादव समाज की मांग पर भवन निर्माण हेतु घोषण किया गया था जो अब पूर्ण रूप लेने वाला है जिसका निरीक्षण किया गया|