Lormiछत्तीसगढ़न्यूजयोजनालोरमीवनांचलविधानसभाविरासतशिक्षासमस्यास्कुल

मोबाइल नेटवर्क बना बाधा: वनांचल के 52 स्कूलों के 139 शिक्षकों के वेतन पर संकट ! 

हरिपथ:लोरमी– 29 जुलाई विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में संचालित 52 शासकीय विद्यालयों में पदस्थ 139 शिक्षकों के सामने ऑनलाइन दर्ज संख्या नही होने से माह वेतन मिलने का संकट की समस्या प्रकाश में आया है! इसका मुख्य कारण जंगलों में मोबाइल नेटवर्क का अभाव है, जिसके चलते शिक्षक विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप में अपनी दैनिक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार 52 प्रभावित विद्यालयों में 39 प्राथमिक एवं 13 माध्यमिक (मिडिल) विद्यालय शामिल हैं। इनमें लगभग 100 प्राथमिक और 39 मिडिल स्कूलों के शिक्षक नेटवर्क समस्या से प्रभावित हैं। पिछले माह शिक्षकों को वेतन मिल गया था, लेकिन इस बार विभाग द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सख्ती बरते जाने के कारण वेतन अटकने की आशंका जताई जा रही है,इससे शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। 

गौरतलब है,कि शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप लागू किया है। इस ऐप के माध्यम से शिक्षक को प्रतिदिन विद्यालय परिसर में अपनी लोकेशन के साथ उपस्थिति दर्ज करनी होती है। लेकिन वनांचल के अधिकांश क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण शिक्षक चाहकर भी ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। ब्लाक में 268 प्राथमिक, 108 मिडिल, 21 हाई सेकेंडरी, 23 हाईस्कूल संचालित है,जिसमें लगभग 300 से अधिक शिक्षक पदस्थ होंगे जिनमें लगभग 5 प्रतिशत नेटवर्क समस्या सामने आया है,जो जाँच का विषय है। 

विभागीय नियमों के अनुसार VSK ऐप में दर्ज उपस्थिति और अनुपस्थिति के आधार पर ही मासिक वेतन तैयार किया जाता है। ऐसे में नेटवर्क नहीं होने से अनुपस्थिति दर्ज होने की संभावना बनी हुई है, जिससे 139 शिक्षकों का वेतन प्रभावित हो सकता है। इसे लेकर शिक्षकों एवं उनके परिजनों में चिंता का माहौल है।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले ने जिला शिक्षाधिकारी एवं जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है। पत्र में वनांचल क्षेत्र के विद्यालयों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू करने अथवा कोई वैकल्पिक समाधान उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिक्षकों का कहना है, कि वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। ऐसे में यदि वेतन प्रभावित होता है तो इसका खामियाजा उन शिक्षकों को भुगतना पड़ेगा, जिनकी इसमें कोई गलती नहीं है।

शिक्षकों ने कहा कि वनांचल क्षेत्र के स्कूलों में बायोमैट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था लागू की जाए।नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के लिए VSK ऐप के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। तकनीकी कारणों से शिक्षकों का वेतन नहीं रोका जाए। समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले ने बताया कि जंगल मे नेटवर्क नही होने से 52 स्कुलो में पदस्थ 139 शिक्षकों ऑनलाइन एप्प में उपस्थित दर्ज नही हो पा रहा है। विभाग ने उच्चधिकारी को समस्या से अवगत कराया है,वेतन के लिए अभी निर्देष प्राप्त नही हुए है। पिछले माह सभी को वेतन दे दिया गया इस माह भी देंगे। विभाग समस्या के निवारण में लगे है।

Latest