पुलिस एवं वन दस्ते की सँयुक्त टीम ने पकड़े लाखो की अवैध ईमारती लकड़ी….

हरिपथ:बिलासपुर/लोरमी– 24 अप्रेल ग्राम अमलीकापा में लाखों की अवैध ईमारती लकड़ी पकड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस एवं वन विभाग ने संयुक्त टीम की कार्यवाही से लकडी तस्करो में हड़कम्प मचा हुआ है।

जुनापारा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर लाखों रूपये के सागौन, शीशम एवं साल की लकड़ी को ग्राम अमलीकापा में पिंकू खांडे पिता- गीता खांडे के घर से पुलिस मुखबिर सूचना पर बरामद किया है पुलिस एवं वन विभाग द्वारा जब्त वनोपज में 2.372 घन मीटर सागौन, 0.794 घन मीटर साल और 0.040 घन मीटर शीशम की लकड़ी को एवं एक नग चिरान मशीन को जप्त किया गया एवं जप्तशुदा वनोपज को कोटा सेल डिपो में रखा गया है।
आरोपी टिंकू खाण्डे पिता गीता खाण्डे के विरूध वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी, इस कार्यवाही से आसपास के लकड़ी तस्करों हड़कंप मचा हुआ है।

बतया जा रहा है,की गाँव उक्त आरोपी के निवास से बड़ी बढ़ाई मशीन एवं अन्य उपकरण भी टीम ने बरामद किया है,गौरतलब है,आज तक इस क्षेत्र में लकड़ी अवैध तस्करी बेधड़क अधिकारी कर्मचारीयो के सह या अनदेखी से बड़ा अवैध व्यपार फल फूल है,जो जांच का विषय है। अवैध लकड़ी इतने व्यापक मात्रा में मिला कि ट्रेक्टर से ढुलाई करवाया गया।

कार्यवाही में चौकी प्रभारी संजीव सिंह अपने पुलिस स्टाफ सहित एवं वन विभाग के रेंजर नितिन लहरे, डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार, नरेन्द्र बसवाड़े, सूरज कुमार एवं उड़न दस्ता के प्रभारी अधिकारी डिप्टी रेंजर संगीता तिर्की सभी उपस्थित रहे।
