जमीन विवाद में हत्या का प्रयास: पुलिस ने दो महिला सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

हरिपथ:लोरमी–12 अगस्त ग्राम सिलतरा में जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के प्रयास के प्रकरण में घटना फरार चल रहे 4 आरोपियों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। हमले में उपयोग डण्डा एवं लोहे का बरछी को जप्त किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी तोरन खाण्डे पिता कोचिया खाण्डे, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम सिलतरा, थाना चिल्फी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 6 अगस्त को सुबह करीब 10.50 बजे वह अपने पुत्र दीपेन्द्र खाण्डे के साथ गांव के तालाब के पास स्थित अपने खेत में गया था। उसका पुत्र दीपेन्द्र खाण्डे ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था, इसी दौरान गांव के रामजी बर्मन, रघुवंश बर्मन, कला बाई एवं सारिका बर्मन एक राय होकर वहां पहुंचे तथा दीपेन्द्र खाण्डे को उनके खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे, दीपेन्द्र द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरोपी रघुवंश बर्मन द्वारा अपने हाथ में रखे लोहे के बरछी से दीपेन्द्र खाण्डे के सिर पर वार किया गया, वहीं रामजी बर्मन द्वारा हाथ-मुक्का एवं लाठी से उसके गाल एवं होंठ पर चोट पहुंचाई गई। इस दौरान कला बाई एवं सारिका बाई द्वारा दीपेन्द्र का हाथ पकड़कर गाली-गलौज की जा रही थी, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी तोरन खाण्डे के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट करने से लोहे के बरछे से उसके सिर, बाएं हाथ के पंजे के ऊपर तथा बाएं गले पर वार कर चोट पहुंचाये जाने रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 96/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आहतों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रकरण में हत्या का प्रयास धारा 109 बी.एन.एस. जोड़ी गई एवं प्रार्थी , आहतो तथा गवाहों का कथन लेखबद्ध कर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया।

आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई तथा उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर प्रकरण के चारों फरार आरोपी 1. रघुवंश बर्मन पिता रामजी बर्मन, उम्र 24 वर्ष 2. रामजी बर्मन पिता रनदास बर्मन, उम्र 52 वर्ष 3. कला बाई बर्मन पति रामजी बर्मन, उम्र 50 वर्ष4. सारिका बर्मन पति रघुवंश बर्मन, उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम सिलतरा, थाना चिल्फी को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने तथा गवाहों एवं अन्य साक्ष्य प्रमाणित पाये जाने से डण्डा एवं लोहे का बरछी को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे सफलता मिली।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर लाल चन्द्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), मनक राम धु्रव, सिद्धेश्वर प्रसाद बंजारे, मुकेश कुर्रे एव प्रशांत कुर्रे की भूमिका रही।