
हरिपथ:लोरमी-13 जून वनमण्डलाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देशानुसा को वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत परिसर चचेड़ी के कक्ष क्रमांक 493 एवं 1522 में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही संपादित की गई।
खुड़िया वनपरिक्षेत्र अधिकारी अनिरुद्ध कश्यप ने बताया कि कार्यवाही के दौरान वन भूमि पर किए गए कुल 35 निर्मित झाला/झोपड़ी संरचनाओं एवं 16 निर्माणाधीन झाला/झोपड़ियों को नियमानुसार हटाया गया। उक्त कार्यवाही के फलस्वरूप लगभग 90 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा भूमि को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण विधिसम्मत ढंग से संपन्न हुई। उक्त कार्यवाही में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके फलस्वरूप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न की जा सकी।

कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य वन भूमि का संरक्षण, अवैध अतिक्रमण की रोकथाम तथा वन क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वन विभाग द्वारा भविष्य में भी वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी रखी जाएगी।
एसडीओ दशांश सूर्यवँशी ने कहा कि वन विभाग द्वारा आमजन से अपील की जाती है, कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें तथा वन संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों में विभाग का सहयोग प्रदान करें।