
हरिपथ– मुंगेली (जिला सवांद दाता) 16 जनवरी छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा मुंगेली द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री छग शासन एवं मुख्य सचिव छग शासन नया रायपुर को जिला कलेक्टर मुंगेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष बिंदु भास्कर, जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा, लालपुर तहसील अध्यक्ष देवीशंकर यादव, मुंगेली तहसील अध्यक्ष पीला लाल दिवाकर, पथरिया तहसील अध्यक्ष भुवन बघेल, लोरमी तहसील अध्यक्ष डी एल भास्कर सरगांव तहसील अध्यक्ष गेंदलाल पात्रे जरहागांव तहसील अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद साहू, अरविंद शर्मा, जवाहरलाल डड़सेना सतीश टंडन भुवन डिंडोरे, रमाशंकर गुप्ता, सुशील जांगड़े कमलेश पटेल, लक्ष्मीकांत जडेजा, विवेक कुमार, धर्मेन्द्र निर्मलकर, ओमप्रकाश, बालगोविंद यादव आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
