
हरिपथ:मुंगेली– 6 जुलाई भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जन्मजयंती मनाई गई। इसी तरह जिले के सभी 11 मण्डलों व सभी बूथों में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम आर्य, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक,जिला भाजपा कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सुनील सोनी,जिला कार्यसमिति सदस्य जीवन पटेल,विजय यादव,लवलेश सिंह,संतोष केशरवानी, दीपक सोनकर आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।