नगरी निकायनिर्माण कार्यन्यूजभाजपायोजनाराजनीतिलोरमीविकसित भारतविकास कार्यसड़क

विकास को पंख: लोरमी नगर विकास के लिए 7 करोड़ 41 लाख की डिप्टीसीएम अरुण साव की सौगात..

हरिपथ:लोरमी– 25 जून क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुशंसा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् लोरमी के पत्र कमांक 1312 दिनांक 24.05.2026 द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अनुक्रम में नगर पालिका परिषद् लोरमी को वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना मद अंतर्गत निम्नानुसार 86 कार्य हेतु राशि रू. 741.94 लाख (सात करोड़ इकचालीस लाख चवरानबे हजार मात्र) अनुदान की स्वीकृति अधोसंरचना मद बड़ी सौगात प्रदान किया गया। कार्यो नमे सीसीरोड, पेवर ब्लाक,आरसीसी पक्की नाली एवँ थाना परिसर का बाउंड्री वाल सहित अन्य आवश्यक कार्य सामिल है। 

अरुण साव ने कहा कि नगर विकास “नया लोरमी” परिकल्पना साकार हो रहा है। नगरवासियों की मांग पर 86 कार्यो के लिए 7 करोड़ की अधिक की राशि प्रदान की गई है। आने वाले समय मे शहर का कोई भी मोहल्ला विकास से अधूरा नही रहे। भजापा सरकार नरेंद्र मोदी की  विकसित भारत की परिककल्पना को छत्तीसगढ़ सरकार पूरे दमखम के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है। 

स्वीकृत प्रमुख कार्यों में विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाने, चबूतरा निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण, जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक स्थलों का विकास तथा अन्य आधारभूत अधोसंरचना कार्य शामिल हैं।

 इन कार्यों की मांग उपमुख्यमंत्री  अरुण साव के नगर भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा की गई थी, जिसे संबंधित वार्ड पार्षदों की सहमति के बाद प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की वर्षों पुरानी मांगों को प्राथमिकता देते हुए पहली बार इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति मिली है। इससे नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

नगर पालिका के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल ने वार्ड क्रमांक 5 में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु तीन नालियों की स्वीकृति मिलने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के सभापति विश्वास दुबे ने कहा कि नगर विकास की प्रत्येक छोटी-बड़ी आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री  अरुण साव लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं। यह उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच का परिचायक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर समय-सीमा में पूर्ण होंगे, जिससे लोरमी नगर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विकास कार्यो के मंजूरी के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित उपाध्यक्ष एवं सभापति,पार्षदो ने आभार जताया है।

Latest