क्राईम /पुलिसखुड़ियान्यूजलोरमीवनांचल

अज्ञात अधेड़ की शव अर्धनग्न अवस्था मे बांध में मिलने से फैली सनसनी ,पुलिस जांच में जुटी…

हरिपथ:लोरमी5 मई खुड़िया के राजीव गांधी जलाशय /बांध ओव्हर फ्लो क्षेत्र के बरहा गुड़ा नासी के पास पानी के अंदर में एक अज्ञात पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। शव 24 घण्टे की अंदर की बताई जा रही है।शव की शिनाख्त नही हो पाई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 मई को सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने ग्राम खुड़िया चौकी क्षेत्रान्तर्गत बांध बांध बरहा गुड़ा नासी के पास पानी के अंदर में एक अज्ञात पुरुष की लाश की खबर मिलने की सूचना चौकी प्रभारी को दिया गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर पहुँची। 

बताया जा रहा कि अज्ञात मृतक की उम्र करीब 40से 50 वर्ष के बीच बताया ज रहा है। मृतक के दाहिने हाथ कलाई में काला रंग प्लास्टिक का ब्रेसलेट पहना है एवम कमर में नोवा गोल्ड 85Cm नीला रंग का चड्डी पहना है सिर चंदवा है सिर के बाल अधपका हैं गले में गंगा जी वाला पिला कलर का माला पहना है।शव से करीब 100 मीटर दूरी पत्थर पर एक लाल रंग का शर्ट के सामने बटन के पास दो नग चाबी शर्ट में रिंग सहित लटका हुआ है तथा काला रंग का एक जोड़ी 2 नग चप्पल है एवम मछली मारने का सफेद रंग का जाली लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद किया है।

घटना स्थल के पास मिला समान

गौरतलब है,की उक्त अज्ञात व्यक्ति की लाश माछली आखेट करने की अवस्था मे मृत्यु की  पुलिस ने आशंका जताई है,लेकिन मृतक का शव बांध में कैसे  पहुँची  और किन परिस्थितियों में मौत हुई  है?ये जांच का विषय है,जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।  पुलिस ने पंचनामा कर पीएम कार्यवाही में जुटी है।

पुलिस ने कहा किया है,की अपने थाना/चौकी क्षेत्र गुमशुदा हुए व्यक्ति/ पुरुष या शव को पहचान करने वाले मृतक के परिजनों को सूचित करने का अपील किया है।

खुड़िया चौकी प्रभारी माधव टांडिया ने बताया की आज सुबह अज्ञात की शव बांध में मिली जिसको बाहर निकलवाकर पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना किया जायेगा। शव का शिनाख्त नही हो पाया है।जिस पर पुलिस जुटी है।

Latest