अवैध उत्खननअवैध परिवहनकार्यवाहीखुड़ियाछत्तीसगढ़न्यूजलोरमीवनविभागवनांचलवाहनसमस्या

वनाचंल में अवैध रेत खनन करते वनविभाग ने पाँच ट्रेक्टर को पकड़ा! कार्यवाही से मचा हड़कंप..

हरिपथ:लोरमी– 2 जून वनाचंल के भूतकछार क्षेत्र में भुकूनाला में अवैधरेत खनन करते वनविभाग ने पाँच ट्रेक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने का मामला प्रकाश में आया है। विभाग जल्द ही इनके खिलाफ राजसात की कार्यवाही करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार 2 जून नको सुबह 7 बजे  ख़ुड़िया वन परिक्षेत्र के भूतकुछार बीट के भुकुन्नाला में अवैध रेत खनन का सूचना वनपरिक्षेत्र अधिकारी अनिरुद्ध कश्यप को जानकारी मिली उन्होंने  वनमण्डलाधिकारी  अभिनव कुमार के निर्देश पर उपवनमणलाधिकारी लोरमी दशांश सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में खुड़िया

टीम गठित नकर  वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिरुद्ध कश्यप के नेतृत्व में भूतकछार परिवॄत के भूतकछार बीट कक्ष क्रमांक 487 RF में पांच नग ट्रेक्टर ट्राली सहित अवैध रूप से रेत खनन करते हुए पकड़ा गया जिस पर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है,की महीने भर पहले भुकुनाला में पहले अवैध रेत खनन का मामला प्रकाश में आया था,जिस पर विभाग ने कार्यवाही के बाद खनन माफियाओं ने वन्यकर्मियो के ऊपर हमला कर दिया था। जिस पर विभाग के आरोपीयो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। आज की इस कार्यवाही के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कार्यवाही में वनपाल विजय पांडे,जयंत सिंह राजपूत, रामनारायन कोल, योगेश बरेठ, पदुम सिंह नेताम,हरिश्चंद्र राजपूत सहित  वनकर्मी समिल रहे।

वनपरिक्षेत्र अधिकारी अनिरुद्ध कश्यप ने बताया कि वनक्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ़ जारी रहेगी। ट्रेक्टर को राजसात करने की तैयारी की जारी रही है।

Latest