क्राईम /पुलिसनकबजनीन्यूजमुंगेली/लोरमी

नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल… 

हरिपथ:लोरमी– 29 मई क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवलपुर गुड़ फैक्ट्री के कमरों का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वालों आरोपियों से चोरी गये सामान, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लूना एवं पीकप जुमला कीमती 4,88,000 को  जप्त कर चोरों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत  कार्यवाही किया गया।

आरोपी:- 1. मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल, 2. कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष, 3. शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी 4. असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली।जप्ती:-  1. चोरी गये सामान कीमती 28,000 रूपये, 2. घटना में प्रयुक्त 01 लूना कीमती 15,000 रूपये, 01 डिलक्स मो.सा. 45000 रूपये एवं 01  पीकप वाहन  कीमती 4,00,000 रूपये जुमला कीमती 4,88,000 रूपये

समान के साथ आरोपी

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 26 मई को प्रार्थी हेमंत कुमार कश्यप पिता राधेश्याम कश्यप उम्र 36 साल निवासी नवलपुर ने लोरमी  थाना  में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 मई  को प्रार्थी के पिता का दशगात्र कार्यकम प्रस्तावित होने से दिनांक 23.05.2026 के रात्रि करीब 11 बजे प्रार्थी एवं परिवार के लोग दशगात्र हेतु समान बनवाने मे व्यस्त थे। प्रार्थी के घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर उसके खेत प्लाट में महामाया गुड़ फैक्ट्री है, जो विगत दो वर्ष से बंद है। फैक्ट्री में बने कमरों में बिजली समान रखा हुआ जिसमें दिनांक 23-24.05.2026 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा गुड़ फैक्ट्री स्थित कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे चरखा मोटर, जूस मोटर, चैन कुप्पी ब्लाक, लोहे का कबाड़ी समान, चरखा स्टार्टर, इलेव केबी लाईन डिस्क ग्रिफर एवं फैक्ट्री का लोहे का सामान कीमती 66000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 233/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना तंत्र एवं टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोर एवं चोरी गये सामान की पता तलाश के दौरान दिनांक 26.05.2026 को रात्रि में पुनः प्रार्थी के गुड़ फैक्ट्री मे चोरी करने का प्रयास करते एक अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा गया। जिन्होनें नाम पता पूछने पर अपना मनीष देवार निवासी शिवघाट लोरमी बताया। आरोपी मनीष देवार को मनोवैज्ञानिक व तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपने अन्य साथीगण कन्हैया देवार उर्फ बोदकू, शिवा देवार, भोदू देवार, बिन्नू देवार, करनदाता देवार सभी निवासी देवार पारा लोरमी के साथ मिलकर ग्राम नवलपुर प्रार्थी के महामाया गुड़ फैक्ट्री में ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी कन्हैया देवार उर्फ बोदकू देवार को हिरासत में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के सामान को खरीदने वाले कबाड़ी संचालक शंकर देवार निवासी शिवघाट लोरमी एवं असगर खान निवासी मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का मशरूका खरीदना स्वीकार करने पर आरोपियों से चोरी गये मशरूका कीमती 28000 रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-04 केवी-6682 कीमती 45000 रूपये, टीवीएस लूना बिना नंबर कीमती 15000 रूपये एवं पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-09 जेआर-6326 कीमती 04 लाख रूपये कुल जुमला कीमती 4,88,000 रूपये को जप्त कर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपीगण (1) मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल, (2) कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष, (3) शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी एवं (4) असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार निवासी मुंगेली के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबड़ा मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अंतर्गत ग्राम नवलपुर महामाया गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी के आरोपी एवं माल मशरूका की पता तलाश करने हेतु लोरमी पुलिस की विशेष टीम गठित कर मामला में सफलता मिली।

                  उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, यशवंत राजपूत,  दयाल गवास्कर, लोकेश्वर कौशिक, चंद्रकुमार ध्रुव, राजू साहू, सीताराम बर्मन, युगल किशोर, देवीचंद नवरंग एवं धर्मेन्द्र यादव की भूमिका रही। 

अपील:- जिला पुलिस मुंगेली नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों/दुकानों में सीसीटीव्ही कैमरे लगवायें एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल डायल-112 या नगदीकी थाना सूचित करें।

Latest