प्रदेश राइस मिल समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रियों का जताया आभार ..

हरिपथ–रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के माध्यम से छ. ग़.राइस मिल समन्वय समिति द्वारा 22/23 के भुगतान हेतु आग्रह किये थे। जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार की आज कैबिनेट बैठक में वर्ष 22/23 के भुगतान एवं परिवहन का भुगतान का निर्णय पर राइसमिलरो ने सीएम,डिप्टी सीएम एवं मंत्रियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किये।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल , ओ. पी. चौधरी मंत्री, वरिष्ठ जन भूपेंद्र सवन्नी , सौरभ सिंह , राम गर्ग का प्रदेश राइस मिल समन्वय समिति ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश राइस मिल समन्वय समिति के विजय गोयल,प्रीतेश गांधी,विष्णु बिंदल,रमेश अग्रवाल,वेदराम मनहरे,अमर सुलतानिया,सतेन्द्र गवेल,बँटी गोयल, संदीप मित्तल,कांतिलाल बोथरा, रणजीत पांडेय, प्रदीप देवांगन, समन्वय समिति के सदस्य गौतम दुगढ़, रामनिवास अग्रवाल,नीतेश अग्रवाल, विष्णु बिंदल,सतीश शर्मा, बाके अग्रवाल,मनोज मित्तल उपस्थित थे।