9 असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने किया कार्यवाही!मचा हड़कंप…

हरिपथ:मुंगेली/जरहगांव– 13 मई- अवैध शराब बिक्री एवं शांति भंग की आशंका पर 09 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गयं।
थाना जरहागांव क्षेत्रांतर्गत पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है, सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर अनावेदक 1. ओमप्रकाश कश्यप पिता रामकुमार कश्यप उम्र 25 वर्ष 2. सुमित कश्यप पिता स्व. राजेश कश्यप उम्र 19 वर्ष 3. दीपक साहू पिता स्व. रतिराम साहू उम्र 47 वर्ष 4. दीनदयाल कश्यप पिता स्व. दुखीराम कश्यप उम्र 42 वर्ष 5. धर्मेन्द्र कश्यप पिता राजेन्द्र कश्यप उम्र 37 वर्ष 6. लोरिक यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 33 वर्ष 7. पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ सोनू साहू पिता गावेर्धन साहू उम्र 33 वर्ष 8. विकास कश्यप पिता स्व. परसराम कश्यप उम्र 40 वर्ष 9. विनोद कश्यप पिता शिवकुमार कश्यप उम्र 24 वर्ष सभी निवासी नगर पंचायत जरहागांव जिला मुंगेली (छ.ग.) के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया जाकर इस्तगासा धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जरहागांव पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की गई।