भारत रत्न राजीव गांधी के प्रतिमा में कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया…

हरिपथ ◆लोरमी ◆ 21 मई को ग्राम खुड़िया में राजीव गांधी जलाशय के नीचे भारत रत्न स्व राजीव गांधी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष खुशबू वैष्णव के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया।

उक्त कार्यक्रम भारत देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की32 वी पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया, इस कार्यक्रम में खुड़िया में राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर धूप ,दीप, पुष्प, माल्यार्पण अर्पित कर सभी लोगों को राजीव गांधी जी के बताए गए मार्गों पर चलकर देश के लिए मिसाल कायम करने हेतु प्रेरित किया गया। राजीव गांधी जी ने जिस प्रकार से देश में संचार के युग में क्रांति लाई ,जिस तरीके से राजीव गांधी जी भारत देश को आधुनिक बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने कई पहल किए नीतियां पेश की। उन्होंने भारत को उन्नत राष्ट्र में बदलने के लिए विजन 2020 कार्यक्रम को शुरू किया।


स्व राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटरीकरण और दूरसंचार प्रौद्योगिकी सभी पर विशेष ध्यान दिया ।उन्होंने संचार में जिस तरीके से क्रांति लाई संचार में जिस तरीके से परिवर्तन लाए, आज भी हम सभी राजीव गांधी को याद करते हैं। राजीव गांधी को देश का सबसे युवा प्रधानमंत्री कहा गया युवा केवल उम्र के कारण नहीं उनकी सोच में जो युवापन था, वह जिस तरीके से केवल और केवल देश को आगे बढ़ाने की सोच रखते थे, देश के प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की सोच रखते थे ,जिसके कारण आज पूरा भारत देश उन्हें याद करता है। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस लोरमी जनपद उपाध्यक्ष जिला महासचिव राजीव युवा मितान क्लब जिला समन्वयक खुशबू आदित्य वैष्णव, डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मार्को , धनुष सेन , अशोक सिंद्राम जी, जाकिर खान, रामकृपाल साकत , संतोष राज , संतोष जायसवाल , शगिरा खान ,रामशरण यादव , पप्पू लोनिया , संतोष राज , रवि घीरी, रेशम लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
