क्राईम /पुलिसचिल्फीन्यूजलोरमी

चरित्र शंका में पत्नी के ऊपर डीजल डालकर हत्या का प्रयास: आरोपी पति गिरफ्तार कर भेजा जेल..

हरिपथ:लोरमी-12अप्रेल पुलिस ने चरित्र शंका मे आरोपी पति द्वारा पत्नी पर डीजल डालकर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर चिल्फी पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा। आरोपी सतीश सोनवानी निवासी सेनगुड़ा के विरूद्ध थाना चिल्फी मे अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109 बीएनएस के तहत कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के आदेशानुसार महिलाओं के संबंध में घटित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

           चिल्फी पुलिस ने बताया कि  प्रकरण में आरोपी सतीश सोनवानी निवासी सेनगुड़ा थाना चिल्फी  द्वारा 16 मार्च को सुबह लगभग 08.00 बजे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए जान से मारने की नियत से घर में रखे डीजल को उसके ऊपर डालकर माचिस से आग लगा दी गई एवं उसे जलते हुए हालत में छोड़कर फरार हो गया, घटना के संबंध में प्राप्त अस्पताली मेमो के आधार पर जांच उपरांत दिनांक 09.04.2026 को थाना चिल्फी में धारा 109 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

             पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण मे साक्ष्य एकत्रित कर मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से आरोपी सतीश सोनवानी पिता लौंजराम उम्र 35 वर्ष निवासी सेनगुड़ा थाना चिल्फी, जिला मुंगेली छ.ग. को दिनांक 10.04.2026 को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को अपराध कारित करना स्वीकार करने पर धारा सदर का अपराध – कारित करना प्रमाणित पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.04.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। 

 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा (प्रभारी,थाना चिल्फी), पारस टोण्डे, सिद्धेश्वर बंजारे, प्रशांत कुर्रे, बृजेश प्रधान एवं  संगीता बर्मन की भूमिका रही।

Latest