डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात; बोडतरा-पथर्रा-डिंडौरी सड़क के लिए 34 करोड़ 60 स्वीकृति कर कार्यादेश जारी…

हरिपथ:लोरमी-4 मई क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रामीण अंचल के महत्वपूर्ण सड़क ग्राम बोडतरा पथर्रा-राम्हेपुर- डिंडौरी मार्ग एम.डी.आर. 497 लं. 16.00 कि.मी कार्यादेश जारी करवाकर बड़ी सौगात प्रदान किया है।
अरुण साव ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग थी,जिसका आज लोकनिर्माण विभाग ने कार्यादेश जारी किया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा,जिसके बाद ग्रामीण राहगीरों को सफर आसान होगा। उन्होंने कहा कि यह भरोसे की भाजपा सरकार है,जो कहती है,जो धरातल पर दिखती है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ा जायेगा। आपके आर्शीवाद से हर छोटे बड़े कार्य होंगे। क्षेत्र में सड़कों के विकास तेजी से हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार छग लोकनिर्माण विभाग ने प्रमुख्य अभियंता ने ग्राम बोडतरा पथर्रा राम्हेपुर डिंडौरी मार्ग एम.डी.आर. 497 लं. 16.00 कि.मी. (वास्तविक लं. 15.00 कि.मी.) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का निर्माण कार्य। (कार्य की अनुमानित लागत रूपये 3460.86 लाख) 34 करोड़ 60 लाख 86 हजार की कार्य आदेश जारी किया गया। गौरतलब है,की यह सड़क वनाचंल के साथ क्षेत्र की बड़ी ग्रामीण अंचल के लिए लाईफ लाईन मानी जाती है। जिसके कार्यादेश जारी होने से बड़ी सौगात क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। यह सडक से व्यपार के साथ किसानो को लाभ पहुचायेगी। यह सड़क आगे पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनाचंल को मुंगेली जिला को भी जोड़ता है। यह सड़क से गुजर कर पंडरिया के ग्रामीण क्षेत्र मध्यप्रदेश को भी जोड़ता है। उक्त निर्माण कार्यादेश से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है,ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर आभार जताया है।