वनकरक्षकों के ऊपर प्राण घातक हमला मामला: पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ किया जुर्म दर्ज..

हरिपथ:लोरमी-12 अप्रेल वनक्षेत्र के ग्राम झिरिया के भुकूनाला में अवैध रेत उत्खनन को रोकने वनकर्मियों के ट्रेक्टर चालक एवं अन्य लोगो के खिलाफ पुलिस पार्थी वनरक्षक के रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दिया है। हमले एक वनरक्षक को गम्भीर चोटे आई जिसका उपचार बिलासपुर में चल रहा है। मामले में क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
वनविभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात्रि 8 बजे ख़ुड़िया वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरिया के कक्ष क्रमांक 481 के भुकुनाला में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर वनरक्षक निलेश सोनकर, योगेश बरेठ एवं अभिषेक बर्मन सहित कुल 6 वनकर्मीयो ने वनभूमि के नाला में हो रहे अवैध रेत खनन कर ट्रेक्टर से धड़ल्ले से परिवहन को रोकने गए थे।


पुलिस ने प्राथी वनरक्षक नीलेश सोनकर की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार यादव पिता हरिराम यादव एवं राजेश यादव पिता हरिराम यादव निवासी ग्राम झिरिया के विरूद्ध पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ 296,115,(2), 351(3), (3),(5) बीएनएसएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

क्या है मामला: 10 अप्रेल को रात्रि लगभग 09.30 बजे मुंगेली वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुड़िया में पदस्थ कर्मचारियों को भूतकछार परिवृत्त अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष के. 480 आर.एफ. में प्रवाहित होने वाले भूकू नाला से वनोपज रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किये जाने की सूचना मिलने पर परिसर रक्षक सरगढ़ी, परिसर रक्षक चचेडी, परिसर रक्षक खुड़िया, परिसर रक्षक बुल्लापुर एवं सुरक्षा श्रमिक वनोपज जांच नाका सरगढ़ी को साथ में लेकर गश्त करते हुये सरगड़ी से सलगी मार्ग पर भूकू नाला के पास पहुंचे जहां वनक्षेत्र पर प्रवाहित होने वाले भूकू नाला में 01 नग वाहन आयसर ट्रेक्टर क्रं. CG 28 0 5326 एवं ट्रॉली जिसका वाहन मालिक राजकुमार यादव पिता हरिराम यादव निवासी ग्राम झिरिया है, में कुछ व्यक्तियों के द्वारा वनोपज रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने के उद्देश्य से वाहन में भरा जा रहा था जिसे मौके उपस्थित कर्मचारियों द्वारा रोक कर उक्त अवैध कार्य में अन्य वाहनों के संलिप्त होने का संदेह होने पर गश्ती कार्य में संलग्न परिसर रक्षकों के द्वारा वनक्षेत्र पर तालाशी लिये जाने पर 5 अन्य वाहन वनक्षेत्र में स्थित होना पाया गया। जिसे रोकने का प्रयास किये जाने पर वाहन में सवार वाहन चालक वाहन सहित फरार होने लगे मौके पर 02 नग वाहनों को रोकने में सफलता प्राप्त कर परिसर रक्षक सरगढ़ी के द्वारा मौके पर उपस्थित वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना पहचान बुद्ध बैगा का पुत्र होना बताया गया तत्पश्चात अवैध उत्खनन एवं परिवहन कार्य में संलिप्त वाहन को वनक्षेत्र से मुख्य मार्ग तक लाने के दौरान ग्राम झिरिया के आरोपियों द्वारा समय रात्रि लगभग 11.20 बजे समूह में एकाएक अंधेरे का लाभ लेकर प्राण घातक हमला कर दिया गया जिससे परिसर रक्षक सरगढ़ी निलेश कुमार सोनकर वनरक्षक, योगेश बरेठ वनरक्षक परित्तर रक्षक दुल्लापुर, अभिषेक बर्मन वनरक्षक परिसर रक्षक चचेडी को आंतरिक एवं बाहूय रूप से गंभीर चोटे पहुंची है। जिसे देररात 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिषेक बर्मन की कंधे एवं सिर में गम्भीर चोट होने के कारण बिलासपुर रेफर किया गया। दो अन्य वनरक्षकों को पैर एवं शरीर मे चोट आई जिसे प्राथमिक उपचार किया गया।

ग्रामीणों ने बचाई जान– वन परिक्षेत्र खुड़िया के गश्ती कार्य में संलग्न कर्मचारियों के उपर किये जा रहे प्राणघातक हमले को सरपंच सरगढ़ी चंदर तिलगाम निवासी ग्राम सरगढ़ी एवं पूर्व सरपंच झिरिया नरेश तिलगाम के द्वारा बीच-बचाव करते हुये कर्मचारियों को भीड से बाहर निकाल कर सुरक्षा प्रदाय किया गया है।
खुड़िया वनपरिक्षेत्र अधिकारी रविन्द्र धिरही ने बताया की तीनो घायलों का उपचार कराया गया एवं प्राथी के साथ आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जल्द ही अग्रिम कार्यवाही होगी।
एसडीओ दशांश सुर्यवंशी ने बताया कि देररात झिरिया के भुकूनाला में अवैध रेतखन्न माफियो ने वनकर्मीयो के ऊपर हमला कर घायल कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर अग्रिम एवं आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।



