अवैध उत्खननअवैध परिवहनक्राइमछत्तीसगढ़न्यूजलोरमीवनविभागवनांचलसमस्या

वनक्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वालों का वनकर्मियों के ऊपर हमला: तीन घायल एक गम्भीर हालत में रिफर..

हरिपथ:लोरमी11अप्रेल वनक्षेत्र के ग्राम झरिया के भुकूनाला में  अवैध रेत उत्खनन को रोकने गए 6 वनकर्मियों के ऊपर अवैध रेत खनन करने वालों के द्वारा हमला करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हमले घायल तीन वनरक्षको को 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया।

वनविभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात्रि 8 बजे ख़ुड़िया वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरिया के कक्ष क्रमांक 481 के भुकुनाला में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर वनरक्षक निलेश, योगेश एवं अभिषेक बर्मन सहित कुल 6 वनकर्मीयो ने वनभूमि के नाला में हो रहे अवैध रेत खनन कर ट्रेक्टर से धड़ल्ले से परिवहन को रोकने गए थे। सम्बंधित वनकर्मियों ने अवैध खनन एवं वनभूमि को क्षति नही पहुचाने मना किया गया। इसी बात को लेकर खनन माफिया के साथ वनकर्मियों की गाली गौलच के साथ विवाद बढ़ गया,और देखते ही देखते ट्रेक्टर चालको एवं वहां मौजूद ग्रामीणों के बीच हाथापाई प्रारंभ हो गया। बताया जा रहा है,उग्र चालको एवं परिवहनकर्ताओ ने हमला कर तीनो को घायल कर दिए। विवाद के बाद अन्य वनकर्मी ने भागकर जान बचाई एवं उच्चधिकारी को सूचित किये। घायलों को वाहन की मदद से हमले में घायल नीलेश, योगेश एवँ अभिषेक बर्मन को लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के अभिषेक की कंधे एवं सिर में गम्भीर चोट वजह से नाजुक  स्थिति को देखते हुये बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया। दो को मामूली चोंट आई है। 

गौरतलब है,कि रात में 4 से 6 ट्रेक्टर खनन कर रहे थे,इसी दौरान टीम ने दबिश दिये। अचानक हुए हमला में वनकर्मियों ने तीन फंस गए तीन भागकर जान बचाये। महीनेभर पूर्व ऐसी ही घटना हो चुका है।

एसडीओ दशांश सुर्यवंशी ने बताया कि देररात झिरिया के भुकूनाला में अवैध रेतखन्न माफियो ने वनकर्मीयो के ऊपर हमला कर घायल कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर अग्रिम एवं आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है। 

Latest