
हरिपथ:लोरमी– 2 जुलाई नगर पालिका में पांच नए एल्डरमेन की नियुक्ति की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री तथा स्थानीय विधायक अरुण साव की अनुशंसा पर इन नियुक्तियों को स्वीकृति मिली है। खास बात यह है कि नियुक्त किए गए सभी एल्डरमेन युवा हैं, जिससे नगर विकास कार्यों में नई ऊर्जा और नए विचारों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।


नियुक्त एल्डरमेन में शामिल नाम इस प्रकार हैं—अशोक साहू, अमिताभ तिवारी, विनोद सिंह राजपूत, नितेश (मिंटू) अग्रवाल, दुश्यंत खत्री सामिल है। इनमें अशोक साहू एवं विनोद राजपूत पूर्व में निर्वाचित पार्षद रह चुके है। अमिताभ तिवारी एबीपीवी से लेकर संगठन कार्य अनुभव एवं नितेश एवं दुष्यंत को पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता पर युवा चेहरे को तव्वजो दिया गया है। इसमें सभी वर्गों को साधने की कोशिश किया गया है,जो चर्चा का विषय है।
नगर में इन नियुक्तियों को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से नगर पालिका के विकास कार्यों में गति आएगी और जनसमस्याओं के समाधान में भी तेजी देखने को मिलेगी।


नवनियुक्त एल्डरमेन ने अपनी नियुक्ति पर नगरीय निकाय मंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर की मूलभूत समस्याओं—साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य जनसुविधाओं—के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस नियुक्ति को युवाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इन युवाओं से नगर विकास में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है।