अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हरिपथ:मुंगेली– जुलाई पुलिस ने अश्लील फोटो एवं विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि 24.06.2026 को पीड़िता द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पुष्पराज डाहिरे द्वारा प्रार्थियां के नाबालिक पुत्री को बदनाम करने की नियत से अश्लील विडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया में दिनांक 23.06.2026 को अपलोड करने कि लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 205/2026 धारा 79 BNS 67(B) IT Act एवं 13,14 पाक्सो एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर प्रकरण मे विवेचना के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली आशीष अरोरा के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारिकी निरीक्षण किया जाकर आरोपी पुष्पराज डाहिरे का पता तलाश किया। आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा फोटो/विडियो अपलोड करना बताये और जुर्म कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी पुष्पराज डाहिरे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल एन्ड्राईड फोन जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी पुष्पराज डाहिरे पिता सूरज डाहिरे उम्र 18 वर्ष निवासी रामगढ़ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली हाल निवास ग्राम कोडापुरी थाना कुण्डा जिला कबीरधाम को आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 205/2026 धारा 79 BNS 67(B) IT Act एवं 13,14 पाक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ), उपनिरी. हरीश साहू, प्रशिक्षु उप निरी. योगेश भट्ट, हर्षा वर्मा, प्रआर. मनोज ठाकुर, राधे लाल ध्रुव, रवि श्रीवास एवं संजय यादव की भुमिका रही।