
हरिपथ:लोरमी-18 मार्च पंडरिया मार्ग रानीगांव मुख्य मार्ग में एक अज्ञात वाहन के जबरदस्त ठोकर से युवक की घटना स्तर पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर रात पंडरिया मार्ग रानीगांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर के चपेट में आकर रानीगांव निवासी पवन निषाद 24 वर्ष पिता स्व माखन निषाद घर से वापस लौट रहा था,,उसी दौरान एक तेज रफ़्तार मालवाहक (डम्फर) के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। हादसा इतना भीषण रहा कि युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलीस ने रात में घटना स्थल पहुँचकर मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंचनामा कर मरचुरी सुरक्षित रखवाया गया।

गौरतलब है,कि बीते तीन दिनों में लगातार हादसे से लोग सकते है,कालेज के पास विश्राम गृह ढोलगी चौक के पास एवं मनियारी नदी बड़े पुल में पार्षद पत्नी की दर्दनाक हादसे से लोगो मे भय व्यपाप्त है।
समझाईस से माने परिजन:दूसरे दिन बुधवार को परिजनों ने थाना में पहुँचकर आवेदन देकर जल्द ही दुर्घटनाकारित वाहन को पकड़ने निवेदन किये। रानीगांव में परिजन ने शव का पीएम कराने मना कर मोहल्लेवासियों के साथ प्रदर्शन करने मुख्य में पहुँच गए थे, जिसको थानाप्रभारी अखिलेश वैष्णव एवं नायब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश सोनी ने सुबह 11 बजे परिजनों को समझाइश देकर पीएम कराने एवँ वाहन कों जल्द पकडने एवं तत्कालिक सहायता राशि दिलाने आश्वासन देकर मामला शान्त कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर वाहन की तलाश में जुट गई है।
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि जल्द ही वाहन पुलिस के गिरफ्त में होगा, पुलिस कार्यवाही में जुटी है।



