जिला कलेक्टोरेटनिवारणन्यूजप्रशासनिक खबरमुंगेली/लोरमीराजस्व विभागसफलताहड़ताल

पटवारी एवं तहसीलदार के बीच गतिरोध में सुलह: पटवारियों ने किया हड़ताल समाप्त…

हरिपथ:लोरमी-12 फरवरी पटवारियों एवं तहसीलदार के बीच विवाद आखिरकार सुलह से सुखद खबर आ गई। आंदोलनकारी पटवारी संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर अनिश्चितकालिन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा किया गया। आज जिला स्तर में तीनों ब्लाक के एसडीएम तहसीलदार एवं पटवारियों के बीच सार्थक चर्चा में प्रशासनिक अमलो के बीच समन्वय स्थापित हो गया। जिसके बाद पटवारियों एवं ने हड़ताल समाप्ति की विधिवत घोषणा कर दी।

राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा द्वारा सौपे गए 4 फरवरी ज्ञापन में उपरोक्त कि राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा द्वारा तहसील लोरमी के पटवारियों के समर्थन में जिला स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन दिनांक 09.02.2026 से जारी था, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य बैठक कर बिन्दुवार मांग/शिकायत का निराकरण किया गया। सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सकारात्मक चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि दिनांक 09.02.2026 से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त किया जाता है। दिनांक 13.02.2026 से जिले के सभी पटवारी अपने कार्यों पर उपस्थिति देंगे।

पटवारी संघ

जिलाध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ ने जिसकी प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली/ लोरमी / पथरिया एवं प्रांताध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ छ०ग० को पत्र प्रेषित कर जानकारी भेजी है।

गौरतलब है,कि आज जिला कार्यालय में पटवारी एवं तीनों विकासखंड के एसडीएम एवं तहसीलदार नया तहसीलदार सहित पटवारी संघ के प्रतिनिधिमंडल एवं सदस्यों के बीच आज शाम 4:00 बजे के बाद दोनों के बीच चर्चा हुआ, जिसमें पटवारी एवं तहसीलदार के बीच जो मतभेद था,उसको निराकरण कर आपसी संबंध स्थापित कर राजस्व कार्य में लौट के लिए राजी हो गए। इससे पहले एक दिन पूर्व तक राजस्व अधिकारी कर्मचारी आमने सामने आकर ज्ञापन बाजी प्रारंभ हो रहा।

एसडीएम अजीत पुजारी ने कहा कि सद्भवना पूर्व माहौल में बातचीत हुआ है,पटवारियों एवँ प्रशासनिक अधिकारी के बीच जो गतिरोध  की स्थिति निर्मित हो रही थी, उसे दूर किया गया एवँ आगे पटवारियों एवं प्रससानिक अधिकारी कर्मचारी को आसपी समन्वय एवं सामंजस्य बनाकर कार्य करना हिदायत दिया गया।कल से काम पर लौटेंगे पटवारी।

error: Content is protected !!
Latest