
हरिपथ:लोरमी-10 अगस्त वनांचल क्षेत्र में भारी बारिश ने हाहाकारी मचा दी है,लगभग 200 से अधिक लोगो को प्रशासन ने एनडीआरफ की मोटरबोट की मदद से रेस्कयू किया है।राजीवगांधी जलाशय खुड़िया बांध में अधिक जलसंचय से ऊपरी क्षेत्र कैचमेंट एरिया से सटे ग्राम परसहापारा में बाढ़ का पानी से गम्भीर स्थिति निर्मित हो गई है,जिसे प्रशासन ने एनडीआरफ की टीम ने मोटरबोट से 200 ग्रामीणों रेस्क्यू कर निकाला। बाढ़ से ग्राम मंजुरहा में 6 परिवार के 20 लोग, कारिंडोंगरी बाढ़ से 4 परिवार के 20 ग्रामीणों को वनविभाग ने शिफ्ट किया है। नगर में 5 परिवार को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट किया गया।



शनिवार की देर रात हुई अनवरत बारिश ने खुडिया बान्ध के वेस्ट वेयर से 6 फीट से ऊपर प्रति सेकेंड लगभग पांच हजार क्यूसेक बह रहा एवं मुख्य नहर में 250 क्यूसेक प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। बारिश इसी तरह हुआ तो विभाग की माने ने प्रति घण्टे 3 इंच वेटवेयर से बढ़ने का अनुमान लगाया है।

कारिंडोंगरी पुलिया के ऊपर से लगभग 5 फिट पानी बहने से वनाचंल के 19 गाँवो का सीधा संपर्क कट गया है। प्रशासन ने खुड़िया बांध के निगरानी के लिए राजस्वविभाग, पुलिस, पंचायत सहित सिंचाई के लगभग 22 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार भारी बारिश ने वनांचल क्षेत्र एवं खुड़िया बांध के ऊपरी क्षेत्र में अनवरत बारिश ने बांध कैचमेंट क्षेत्र से सटे ग्राम मंजुरहा, परसाहापारा में बांध का जलस्तर बढ़ने से घरों में पानी घुस गया। एसडीएम अजीत पुजारी के नेतृत्व में रविवार को एनडीआरएफ की टीम के साथ अभियान चलाकर मोटरबोट से प्रभावित परिवार को रेस्क्यू किया। जिसमें वनग्राम मंजुरहा 6 परिवार में 20 लोग, परसहापारा में 200 ग्रामीण को मोटरबोट से सुरक्षित गाँव से निकाला कर ग्राम बिजराकछार में शिफ्ट किया। ग्राम परसहापारा लगभग 52 राशनकार्डधरीयो के लगभग 150 लोग प्रभवित बताए जा रहे है। जिनका आधी आबादी वाले क्षेत्र जलमग्न है,और आधी क्षेत्र चारो तरफ पानी से घिर गए है। प्रभावित परिवारों को ग्राम पंचायत बिजराकछार के शासकीय आंगनबाड़ी ,सार्वजनिक मंच में ठहराया गया है। वनग्राम मंजुरहा एवं बिसौनी के बीच मे जलमग्न है।

मनियारी नदी बाढ़ पहले तो वनांचल को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कारीडोंगरी पुलिया के ऊपर से लगभग 5 फीट पानी बह रहा है इससे 19 गांव प्रभावित हो गए हैं और सुविधा सड़क संपर्क कट गया है प्रशासन ने इसके लिए दुल्लापुर का वैकल्पिक मार्ग उपयोग करने हिदायत दिए है।



शहर के वार्ड,1,2,4,16,17 प्रभावित बताए जा रहे, नगर पालिका ने रविवार की सुबह शहर के वार्ड 4 निवासी मीरा जायसवाल, अनिल विश्वकर्मा, सदाराम राजपूत, रामभक्त राजपूत के यहाँ 3 फिट पानी घरों में घुस गया। जिनको सुरक्षित स्थानों शिफ्ट किया एवं वार्ड 16 में कन्हैया वैष्णव, वार्ड 17 में एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित स्थान भेजा गया। नगर के वार्ड 5 स्थित डबरी में अधिक पानी भर जाने के कारण गलियों से होकर घरों में घुसने लगा, जिसको मोटर पंप लगाकर डबरी को खाली करने उपाय किए गए।



ज्ञात हो कि खुड़िया बांध का पिछला रिकार्ड देखा जाए तो 2017 के बाद 2020 में वेस्ट वेयर से साढ़े 8 फीट पानी बहने रिकार्ड विभाग ने दर्ज किया है, इस वर्ष 2026 में सबसे ज्यादा पानी बहने का रिकॉर्ड बनने का संयोग बनते दिख रहा है।
एसडीएम अजीत पुजारी ने कहा कि बाढ़ में वनाचंल में प्रभावित परिवार को मोटरबोट रेस्कयू कर सुरक्षित स्थानों भेजा गया एवँ मनियारी नदी में बाढ़ की निगरानी किया जा रहा है।
सीएमओ चंदन शर्मा ने कहा कि मनियारी नदी के बाढ़ से 6 परिवार प्रभावित हुए है,जिनको शिफ्ट किया गया है,उनके भोजन की व्यस्था भी कराया जा रहा है।

